फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nine areas of gorakhpur city sealed due to coronavirus

गोरखपुर में तेजी से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या ने बढ़ाई मुश्किलें, शहर के नौ इलाके किए सील

Tue, 30 Jun 2020 02:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Jun 2020 02:06 PM IST
सार

  • आवास विकास कॉलोनी, चक्सा हुसैन समेत शहर के नौ इलाके सील
  • कोरोना संक्रमित मिलने पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
  • कृष्णा नगर, ग्रीन सिटी समेत पांच इलाके आजाद भी हुए

विज्ञापन
Nine areas of gorakhpur city sealed due to coronavirus
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में तेजी से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को भी विभिन्न इलाकों में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शहर के नौ इलाके सील कर दिए गए। वहीं पूर्व में सील किए गए पांच इलाकों में 14 दिन तक कोई नया संक्रमित नहीं मिलने पर उन्हें आजाद भी कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि एक-एक कोरोना संक्रमित पाए जाने पर शाहपुर स्थित आवास विकास कालोनी (निकट प्रज्ञा गैस एजेंसी), महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर तीन स्थित झरना टोला, बेतियाहाता, पादरी बाजार स्थित मानस विहार कॉलोनी, रमवापुर, फातिमा हास्पिटल, तारामंडल रोड स्थित आजादनगर पूर्वी, चक्सा हुसैन और सुभाषचंद बोस नगर के 250 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन तथा 500 मीटर के परिधि क्षेत्र को बफर जोन घोषित करते उसे सील कर दिया गया है।

विज्ञापन

इन इलाकों में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम और होम डिलीवरी ब्वॉय को छोड़कर कोई अन्य नहीं आ-जा सकेगा। उन्होंने बताया कि चित्रगुप्त नगर, ग्रीन सिटी, ग्राम पिपरही, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर तीन स्थित पवन विहार, कृष्णानगर प्राइवेट कालोनी में 14 दिन तक कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिलने पर वहां सील खोल दिया गया है। अब वहां के लोग सामान्य तरीके से कहीं भी आ-जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed