{"_id":"65f00388b0361407010bffe1","slug":"nformation-about-traffic-rules-given-to-prd-soldiers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-493859-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीआरडी जवानों को दी यातायात नियमों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीआरडी जवानों को दी यातायात नियमों की जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के लिए 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के पांचवें दिन सोमवार को टीएसआई रामबृक्ष यादव ने पीआरडी स्वयंसेवकों को यातायात प्रबंधन के विभिन्न नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
पीआरडी स्वायसेवकों की ड्यूटी यातायात प्रबंधन में लगाई जाती है। यह आयोजन मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र पीआरडी युवा केंद्र पर हो रहा है। जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि परेड के अलावा प्रशिक्षण से जवानों में विभागीय कार्यों एवं ड्यूटी को लेकर नई ऊर्जा का संचार किया गया। इससे जवान शारीरिक और मानसिक रूप से दक्ष होंगे और ड्यूटी निर्वहन अच्छी तरह से कर सकेंगे।