फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   new center of Military Engineering Service will be built at Gorakhpur Airport at cost of one billion

Good News: एक अरब की लागत से गोरखपुर एयरपोर्ट पर बनेगा मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस का नया सेंटर

Sat, 16 Dec 2023 12:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Dec 2023 12:29 PM IST
सार

अधिशासी अभियंता निर्माण खंड अनिल कुमार ने कहा कि एयरपोर्ट पर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के नए ऑफिस तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के आवास के निर्माण कराने के लिए 103.51 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। 25 प्रतिशत धन भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
new center of Military Engineering Service will be built at Gorakhpur Airport at cost of one billion
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण विभाग का निर्माण खंड भवन डिविजन एयरपोर्ट स्टेशन के अंतर्गत नया मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) ऑफिस का निर्माण कराने जा रहा है। जहां पर पुराना एमईएस ऑफिस है वहां पर सिविल एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। एमईएस ऑफिस के साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों के आवास भी बनाए जाएंगे। इसके निर्माण पर 103.51 करोड़ की लागत आएगी। शासन से इसके लिए धन जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


गोरखपुर एयरपोर्ट का लगातार विस्तार हो रहा है। उसे बेहतर बनाने के लिए वहां बने पुराने एमईएस आफिस को दूसरे जगह शिफ्ट किया जा रहा है। जिससे एयरपोर्ट का विस्तार बेहतर तरीके से हो सके। वहां पर आफिस के अलावा कांप्लेक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण इपीसी (इंजीनियरिंग प्रोक्यूरेटर कंस्ट्रक्शन) मोड पर कराया जाएगा।
विज्ञापन


जहां पर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस का ऑफिस बनाया जाएगा उसके पास ही अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवास का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा वहां पर एक ओवरहेड टैंक, एक विद्युत सब स्टेशन के साथ ही ट्यूबवेल का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा वहां पर ओपन जिम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में राह चलते छात्रा को छेड़ा तो शोहदे को भीड़ ने पीटा, मचा हड़कंप
 

वहां पर जो आवास बनाए जाएंगे उनमें टाइप 5 जी, टाइप फोर जी प्लस वन, तथा टाइप 3 जी प्लस होंगे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग यहां एक प्रशासनिक भवन का भी निर्माण कराएगा। लखनऊ की एक फर्म को कंसल्टेंट नामित किया गया है। परामर्शी ही डिजाइन तैयार करेगा। उसकी देखरेख में काम होगा, लेकिन लोक निर्माण विभाग की उसकी मॉनीटरिंग करेगा।

अधिशासी अभियंता निर्माण खंड अनिल कुमार ने कहा कि एयरपोर्ट पर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के नए ऑफिस तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के आवास के निर्माण कराने के लिए 103.51 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। 25 प्रतिशत धन भी जारी कर दी गई है। इसका टेंडर हो गया है। टेक्निकल बीड खुल गई है। अब फाइनेंसियल बीड खुलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed