फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The boys molested girl student after stopping her on the way.

Gorakhpur News: गोरखपुर में राह चलते छात्रा को छेड़ा तो शोहदे को भीड़ ने पीटा, मचा हड़कंप

Sat, 16 Dec 2023 11:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 16 Dec 2023 11:43 AM IST
सार

छात्रा प्रतिदिन साइकिल से स्कूल जाती है। शुक्रवार को साइकिल खराब होने के कारण वह टैक्सी से स्कूल गई थी। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे टैक्सी से उतरने के बाद पैदल गांव वाले रास्ते से घर जा रही थी कि बाइक पर सवार दो शोहदों ने उसे रोक लिया और छेड़खानी करने लगे।

विज्ञापन
The boys molested girl student after stopping her on the way.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के एक स्कूल की दसवीं की छात्रा को घर जाते समय शुक्रवार दोपहर दो शोहदों ने रोककर छेड़खानी की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छात्रा प्रतिदिन साइकिल से स्कूल जाती है। शुक्रवार को साइकिल खराब होने के कारण वह टैक्सी से स्कूल गई थी। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे टैक्सी से उतरने के बाद पैदल गांव वाले रास्ते से घर जा रही थी कि बाइक पर सवार दो शोहदों ने उसे रोक लिया और छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन


छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ गए। भीड़ को आता देख दोनों युवक भागने की तैयारी करने लगे, लेकिन जल्दबाजी में बाइक नहीं स्टार्ट हो सकी जिससे भीड़ ने एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा पैदल ही भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed