फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepali girl became pregnant her lover left her

शादीशुदा का खेल: नेपाली युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था युवक, गर्भवती होने पर छोड़ा

Wed, 26 Apr 2023 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Apr 2023 10:28 AM IST
सार

युवती का आरोप है कि युवक ने प्रेम जाल में फंसा कर मंदिर में शादी की थी। कोर्ट मैरिज का दबाव बनाने पर छोड़कर फरार हो गया। पता करने पर जानकारी मिली कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

 

विज्ञापन
Nepali girl became pregnant her lover left her
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके में किराए का कमरा लेकर युवती संघ लिव इन रिलेशन में रहने वाले युवक ने उसे धोखा दे दिया। आरोप है कि युवक पहले से शादीशुदा है और नेपाली युवती के गर्भवती होने पर कोर्ट मैरिज का दबाव बनाने पर मारपीट कर फरार हो गया है। तिवारीपुर पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नेपाल के बुटवल की रहने वाली युवती ने दिए तहरीर में लिखा है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसके फूफा रेलवे कर्मचारी हैं और हाइडल कॉलोनी में रहते हैं। फूफा के घर आने-जाने के दौरान उसकी जान पहचान इलाहीबाग निवासी सन्नी शर्मा से हुई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जामताड़ा के गैंग की पूरे देश पर नजर, पर्यटन पर जाइए पर सावधानी से बुकिंग कराइए, छूट के नाम पर हो सकती है ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन


जान पहचान होने पर वह मोबाइल फोन पर बात करने लगा। 13 दिसंबर 2019 को रिश्तेदारों की मौजूदगी उसके साथ मंदिर में शादी करने के बाद तिवारीपुर क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता था। दो वर्ष पहले बेटी पैदा होने के बाद उसने कोर्ट मैरिज करने के लिए कहा तो सन्नी आनाकानी करने लगा।

एक माह नेपाल के बुटोल की रहने वाली पहले पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। एसओ तिवारीपुर चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed