{"_id":"5e22b3a78ebc3e7da555d988","slug":"nepal-will-return-a-quarter-of-a-million-kilograms-of-sandalwood-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो लाख किलो 'रक्त चंदन' भारत को वापस करेगा नेपाल, तस्करी और चीन से जुड़ा है कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो लाख किलो 'रक्त चंदन' भारत को वापस करेगा नेपाल, तस्करी और चीन से जुड़ा है कनेक्शन
Sat, 18 Jan 2020 01:19 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा। (File)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सरकार पौने दो लाख किलोग्राम रक्त चंदन भारत को वापस करेगा। नेपाल मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। नेपाल राष्ट्र मंत्रालय के द्वारा रक्त चंदन संबंधित भारतीय अधिकारी के सुपुर्द किया जाएगा। बता दें कि पिछले पांच साल के दौरान भारत से तस्करी कर नेपाल लाए गए रक्त चंदन नेपाल पुलिस बरामद किया था।
विज्ञापन
नेपाल राष्ट्र मंत्रालय सचिव एस सापकोटा ने बताया कि ‘साइटिस संधी और संकटापन्ना वन्य जंतु तथा वनस्पति अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियंत्रण कानून के तहत यह लकड़ी भारत को वापस की जाएगी। जिसके लिए मंत्रिमण्डल ने मंजूरी दे दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, तस्कर रक्त चंदन कर्नाटक के जंगलों से नेपाल के रास्ते चीन में पहुंचाते रहे हैं। चीन में इसका प्रयोग दवा और पूजा के कार्य में किया जाता है। कुछ समय इसकी तस्करी रोकने के लिए भारत सरकार ने नेपाल सरकार को पत्र लिखा था। भारत सरकार के आग्रह पर इसकी तस्करी रोकने में नेपाल प्रशासन ने नेपाल के अंदर अंकुश लगाया और भारी मात्रा मे रक्त चंदन बरामद किया था।
विज्ञापन
अब नेपाल इसे भारत को वापस कर रहा है। हाल ही में सोनौली सीमा से तीन बार सब्जी की गाड़ियों में रक्त चंदन बरामद हुआ था। नेपाल पुलिस ने काठमांडू के खाशा बार्डर पर रक्त चंदन की सिल्ली को बरामद पहले किया था।