{"_id":"5f76ebbbdb2bd93ac11b3c00","slug":"nepal-police-arrested-accused-of-smuggling-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार, बाइक की डिग्गी में रखा 42 लाख रुपए का सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार, बाइक की डिग्गी में रखा 42 लाख रुपए का सोना
Fri, 02 Oct 2020 02:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले की पुलिस में बृहस्पतिवार देर शाम एक युवक को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। माया देवी गाऊ पालिका वार्ड नंबर पांच बनकशीहा में पकड़े गए पवन कुमार कसौधन के पास से पुलिस ने करीब आधा किलोग्राम वजन की दस सोने की छड़ और नेपाली मुद्रा बरामद की।
विज्ञापन
सोने और नकदी की कीमत 42 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने युवक, उसकी बाइक और बरामद सोने को राजस्व अनुसंधान कार्यालय बुटवल के हवाले कर दिया है। युवक हिंदू युवा वाहिनी के एक आला पदाधिकारी का भतीजा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कपिलवस्तु के एसपी नवराज अधिकारी ने बताया कि सोना तस्करी की सूचना मिली थी, इस पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने चाकरचौड़ा निवासी पवन कसौधन को बनकशीहा के पास रोककर तलाशी ली तो उसकी बाइक की डिक्की में सोने की दस छड़ें और नेपाली करंसी पाई गई। पवन कसौधन सोने की खरीद का कोई प्रमाण नहीं दे सका।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक ने खुद को हिंदू युवा वाहिनी के एक बड़े पदाधिकारी का भतीजा बताया। पवन की अलीगढ़वा, भारत में पवन ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह नेपाल से सोना तस्करी कर भारत ले जा रहा था। उसे राजस्व अनुसंधान बुटवल के हवाले किया गया है।