फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal PM kp sharma oli targeted India embassy after india nepal Map dispute

नेपाली पीएम ने इशारों में ही भारत पर साधा निशाना, कहा- 'मुझे हटाने की साजिश हो रही है'

Sun, 28 Jun 2020 06:58 PM IST
vivek shukla अतुल मिश्र, काठमांडू।
अतुल मिश्र, काठमांडू। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Jun 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Nepal PM kp sharma oli targeted India embassy after india nepal Map dispute
Nepal PM KP Sharma Oli - फोटो : Social Media
नेपाल में मदन भंडारी की 69वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि भले ही उन्हें पद से हटाने का खेल शुरू हो लेकिन यह असंभव है। प्रधानमंत्री ओली ने दावा किया था कि काठमांडू के एक होटल में उन्हें हटाने के लिए बैठकें की जा रही हैं और इसमें एक दूतावास भी सक्रिय है। ओली का इशारा भारत की तरफ है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने भारत पर इशारों-इशारों में आरोप लगाते हुए कहा कि एक दूतावास मेरी सरकार के खिलाफ होटल में साजिश रच रहा है। कहा कि भारत द्वारा अतिक्रमण नेपाली भूमि नक्शा में छपने के बाद मेरे विरुद्ध षड्यंत्र हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे पद से हटाने के लिए खुली दौड़ हो रही है। नक्शा छापने के कारण यदि कोई सोच रहा है कि प्रधानमंत्री को हटा लूंगा तो ये बात समझ ले, नेपाल की राष्ट्रीयता कमजोर नहीं है। किसी ने सोचा नहीं था कि नक्शे को छापने के लिए किसी प्रधानमंत्री को पद से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी अब टूट के कगार पर पहुंच गई है। नेपाल की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकारी चेयरमैन पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने पीएम ओली की आलोचना के बाद उनसे अब इस्तीफे की मांग की है। प्रचंड ने ओली को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पीएम ने इस्तीफा नहीं दिया तो वह पार्टी को तोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed