फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Negative report in corona test uploaded on portal positive in gorakhpur

नमूने कहां से आए: कोरोना जांच में निगेटिव रिपोर्ट को पोर्टल पर चढ़ा दिया था पॉजिटिव, आरएमआरसी करेगा जांच

Mon, 18 Apr 2022 01:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Apr 2022 01:17 PM IST
सार

आरएमआरसी मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक पांडेय ने कहा कि आरएमआरसी सीधे तौर पर नमूने नहीं लेता है। जिले के नमूनों की जांच भी आरएमआरसी नहीं करता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह नमूने लैब में कौन लाया?

विज्ञापन
Negative report in corona test uploaded on portal positive in gorakhpur
गोरखपुर आईसीएमआर आरएमआरसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) में निजी अस्पतालों के नमूने कैसे पहुंचे? इन नमूनों को कौन लाया? इसकी जांच आरएमआरसी करेगा। क्योंकि, आरएमआरसी सीधे गोरखपुर का नमूना नहीं लेता और न ही निजी अस्पतालों के नमूनों की जांच करता है। मामला संज्ञान में आने के बाद आरएमआरसी ने जांच का फैसला लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आदर्श नगर में रहने वाले दंपती और खोवा मंडी गली के मां-बेटे की कोरोना जांच रिपोर्ट आरएमआरसी ने जारी की है। निगेटिव रिपोर्ट को स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर पॉजिटिव दर्ज करा दिया गया था। मामले की जानकारी होने पर अधिकारियों ने दूसरी बार जब नमूनों की जांच की तो रिपोर्ट निगेटिव निकली। इसके बाद से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मामले की जांच शुरू हुई तो पता चला कि आरएमआरसी ने यह नमूना नहीं लिया था। प्रश्न यह है कि यह नमूना कहां से आया। क्योंकि, आरएमआरसी जिले की नमूनों की जांच नहीं करता है और न ही निजी अस्पतालों के नमूनों का सैंपल आरएमआरसी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों के सैंपलों की जांच  माइक्रोबायोलाजी विभाग में होती है। आरएमआरसी में कुशीनगर और महराजगंज जिले के नमूनों की जांच होती है। स्वास्थ्य विभाग के कोरोना जांच प्रभारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि नमूने स्वास्थ्य विभाग ने नहीं लिए थे। रिपोर्ट आरएमआरसी ने जारी की है।


आरएमआरसी मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक पांडेय ने कहा कि आरएमआरसी सीधे तौर पर नमूने नहीं लेता है। जिले के नमूनों की जांच भी आरएमआरसी नहीं करता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह नमूने लैब में कौन लाया? शनिवार और रविवार को अवकाश की वजह से मामले की जानकारी नहीं हो पाई है। सोमवार को इसकी जांच की जाएगी। जांच में यह पता चल जाएगा कि आखिर नमूने कहां से आए थे। मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed