फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NEET: Traffic arrangements in the city to change; heavy vehicles barred from entry.

नीट : शहर में बदला रहेगा यातायात, भारी वाहनों की रहेगी नो-एंट्री

Sun, 21 Jun 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
NEET: Traffic arrangements in the city to change; heavy vehicles barred from entry.
- परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बदली यातायात व्यवस्था, कई रूटों पर ई-रिक्शा और ऑटो का डायवर्जन
विज्ञापन


गोरखपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाली री-नीट (यूजी)-2026 परीक्षा को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए रविवार को शहर के कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव के अनुसार, सामान्य दिनों में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक खुलने वाली भारी वाहनों की नो-एंट्री 21 रविवार को नहीं खोली जाएगी। भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही परीक्षार्थियों और अभिभावकों के वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने अपील की है कि परीक्षार्थी समय से पहले केंद्रों के लिए निकलें और डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें।
विज्ञापन


- रेलवे रोडवेज बस डिपो से लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें आवश्यकता के अनुसार विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, पैडलेगंज और टीपीनगर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अग्रसेन तिराहा से जुबली तिराहा और बक्शीपुर चौराहा की ओर जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन अग्रसेन तिराहा से टाउनहाल, कचहरी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।


- अंबेडकर चौराहा से तमकुही तिराहे की ओर जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो को आवश्यकता के अनुसार अंबेडकर चौराहा से छात्रसंघ भवन की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन छात्रसंघ भवन मार्ग से आगे बढ़ सकेंगे।
ये होगी पार्किंग व्यवस्था
- एडी टावर के पास पार्किंग व्यवस्था (विजय चौक के पास)
- एसबीआई के अंदर पार्किंग व्यवस्था
- पवित्र विवाह स्थल पार्किंग (अग्रसेन तिराहा के पास)
- कचहरी क्लब के अंदर पार्किंग व्यवस्था (टाउनहाल तिराहा के पास)
- विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के बगल खाली जमीन में पार्किंग व्यवस्था
- माड़वाड़ी इंटर कॉलेज बक्शीपुर के सामने पार्किंग व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed