{"_id":"5e22cc8a8ebc3e4af74d161f","slug":"nausad-kalesar-fourlane-work-start-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसड़-कालेसर मार्ग पर अब नहीं मिलेगा गड्ढा, 14.5 करोड़ धन की मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौसड़-कालेसर मार्ग पर अब नहीं मिलेगा गड्ढा, 14.5 करोड़ धन की मिली स्वीकृति
Sat, 18 Jan 2020 02:44 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 18 Jan 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौसड़-कालेसर फोरलेन के सुदृढ़ीकरण लिए शासन से धन की स्वीकृति मिल गई है। फरवरी में इसका टेंडर किया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मार्च में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मानक के विपरीत निर्माण होने के कारण समय से पहले ही सड़क बदहाल हो गई। सड़क पर जगह जगह पानी लगने के कारण बहुत ही गड्ढे हो गए थे। एक तरफ से पैच मरम्मत का कार्य होता था तो दूसरी तरफ से उखड़ जाता था। शासन ने 14.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है।
नौसड़ से कालेसर तक फोरलेन का निर्माण सपा सरकार में किया गया था। निर्माण के साथ ही इस सड़क पर सवाल खड़ा होना शुरू हो गया था। सड़क का निर्माण ही मानक के विपरीत हो रहा था। सड़क के किनारे जिन नालियों का निर्माण कराया गया था वह पूरा हुए बगैर ही ध्वस्त हो गई थी। सड़क पर जगह जगह गड्ढा होने के कारण उस पर चलना मुश्किल हो गया था। प्रमुख सचिव लोक निर्माण ने गोरखपुर दौरे के दौरान सड़क को देखा तो मुख्य अभियंता से नया एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजने को कहा। एस्टीमेट जाने के बाद उसकी स्वीकृति मिली और अब
धन भी स्वीकृति हो गया।
लोक निर्माण मुख्य अभियंता एसपी सिंह ने कहा- 9 किलो मीटर लंबे मार्ग पर 3.5 किलो मीटर नाले का निर्माण कराया जाएगा। जहां पर सड़क के किनारे बस्ती है वहीं पर नाली बनेगी। पानी के निकासी की भी व्यवस्था होगी, जिससे पानी सड़क पर न बहने पाए। सड़क पर पानी गिरने से सड़क खराब होती है। 14.5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। फरवरी में टेंडर कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।