फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National seminar in memory of Prof. Parmanand Srivastava begins today.

Gorakhpur News: प्रो. परमानंद श्रीवास्तव की स्मृति में राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से

Sat, 19 Sep 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
National seminar in memory of Prof. Parmanand Srivastava begins today.
गोरखपुर। हिंदी के वरिष्ठ कवि-आलोचक परमानंद श्रीवास्तव की स्मृति में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शनिवार से राजकीय बौद्ध संग्रहालय के यशोधरा सभागार में होगी। उनके निधन के 13 वर्ष बाद पहली बार हो रहे इस कार्यक्रम में देशभर से आए साहित्यकार, आलोचक और अध्येता उनके रचनात्मक व्यक्तित्व, आलोचना दृष्टि और साहित्यिक सरोकारों पर विचार व्यक्त करेंगे। 19 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से होन वाले कार्यक्रम में डॉ. रघुवंशमणि को ‘परमानंद श्रीवास्तव आलोचना सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। राघवेन्द्र दुबे भाऊ और अशोक चौधरी को ‘बोधचर्या सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। दोपहर में विशेष सत्र में ‘परमानंद श्रीवास्तव स्मृति न्यास’ की वेबसाइट का उद्घाटन होगा। इसके बाद प्रदीप सुविज्ञ द्वारा निर्मित वृत्तचित्र ‘गोधूलि के कवि परमानंद श्रीवास्तव’ का प्रदर्शन किया जाएगा। द्वितीय सत्र में ‘परमानंद श्रीवास्तव : जीवन और कृतित्व’ विषय पर चर्चा होगी। प्रो. अनन्त मिश्र सत्र की अध्यक्षता करेंगे और प्रो. कृष्ण चन्द्र लाल मुख्य वक्ता होंगे। शाम छह बजे सम्मान सत्र में प्रो. शम्भुनाथ को ‘विमला देवी स्मृति सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed