{"_id":"60dd57368ebc3e771a30be3a","slug":"national-doctors-day-2021-amar-ujala-foundation-and-ima-pay-tribute-to-martyred-doctors-on-doctors-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Doctors Day 2021: गोरखपुर में शहीद डॉक्टरों को किया गया नमन, इन योद्धाओं की याद में लगाए गए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Doctors Day 2021: गोरखपुर में शहीद डॉक्टरों को किया गया नमन, इन योद्धाओं की याद में लगाए गए पौधे
Thu, 01 Jul 2021 11:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:27 AM IST
सार
डॉक्टर्स-डे पर अमर उजाला फाउंडेशन और आईएमए की ओर से कार्यक्रम का आयोजन, सीतापुर आई हॉस्पिटल में लगे पौधे।
विज्ञापन
डॉक्टर्स डे 2021।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की गोरखपुर इकाई की ओर से आज यानी डॉक्टर्स डे पर कोरोना से जंग में शहीद डॉक्टरों को नमन किया गया। शहीदों को ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी गई।
वन विभाग के सहयोह से सुबह नौ बजे सीतापुर आई हॉस्पिटल परिसर में शहीद डॉक्टरों की स्मृति में पौधे भी लगाए गए। गोरखपुर व बस्ती मंडल से जुड़े जिलों में भी शहीद डॉक्टरों को नमन किया गया।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जिले के 15 डॉक्टरों ने शहादत दी थी। इन शहीदों की याद में ऑनलाइन संगोष्ठी हुई। इसका विषय कोरोना काल में स्वास्थ्य के प्रति चुनौतियां और तीसरी लहर से निपटने के उपाय रहा। इसमें आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सचिव डॉ. वीएन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी डॉ. अमित मिश्रा कई पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा अपनी-अपनी राय व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शहीद चिकित्सकों को याद करने की पहल सराहनीय है। वह हमारे बीच नहीं हैं। शहीदों के नाम पर जो पौधे लगे हैं, उनसे यादें ताजा रहेंगी।
डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि इस अभियान का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पूरा वन विभाग डॉक्टरों के प्रयास की सराहना करता है। शहीद डॉक्टरों के नाम पर आंवला, बेल, घृत कुमारी, गिलोय, नीम, सहजन, तुलसी, अशोक, कदंब, समल, अमरूद, जामुन, हरसिंगार, अमलतास, पीपल, पाकड़, बरगद समेत अन्य पौधे लगाए गए हैं।
आईएमए सचिव डॉक्टर वीएन अग्रवाल ने बताया कि मीडिया संस्थान ने शहीदों को जो सम्मान दिया है, उसकी तारीफ हमेशा होगी। कोरोना संकट के बीच अपने प्राणों की आहुति देकर डॉक्टरों ने कइयों की जान बचाई है।
आईएमए मीडिया प्रभारी डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि इस डॉक्टर्स डे पर शहीदों को याद कर रहे हैं, जो हमारे बीच नहीं हैं। उनकी याद में पौधे लगाकर हमेशा के लिए अमर बनाए हैं। कई डॉक्टरों ने शहादत दी है।