फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Myanmar ambassador returned with blessings from Lord Buddha

कुशीनगर: भगवान बुद्ध से आशीर्वाद लेकर वापस लौटे म्यांमार के राजदूत, इन्हें दिया सर्वोच्च धार्मिक सम्मान

Mon, 28 Jun 2021 04:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Jun 2021 04:41 PM IST
सार

 राजदूत ने मुख्य महापिरनिर्वाण मंदिर में सुबह 06 बजे विशेष-पूजा की।

विज्ञापन
Myanmar ambassador returned with blessings from Lord Buddha
भगवान बुद्ध का आशीर्वाद लेते म्यांमार के राजदूत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर आए म्यांमार के राजदूत ऊ मोचो आंग ने सोमवार की सुबह लगभग छह बजे मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचकर विशेष-पूजा अर्चना की। इसके बाद शिष्टमंडल के साथ वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बौद्ध भिक्षु व उपासक-उपासिकाएं आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


कुशीनगर से लौटने से पूर्व म्यांमार बुद्ध विहार में राजदूत आंग ने पत्रकारासे बाचती में कहा कि भारत-म्यांमार के बीच रिश्तों में प्रगाढ़ संबंध हैं। आगे भी ऐसे ही मधुर रिश्ते बने रहेंगे। भारत-म्यांमार-थाईलैंड तजक निर्माणाधीन सड़क बनने से सीधे जुड़ जाएंगे। यह मार्ग 2016 में बन जाना तय था लेकिन किन्हीं वजहों से नहीं बन पाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द बनकर तैयार हो जाए। राजदूत ने कहा कि म्यांमार सरकार की सर्वोच्च धार्मिक सम्मान अभिध्वजा महारथा गुरू देने का जो मुझे मौका मिला, इससे मैं अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सर्वोच्च धार्मिक सम्मान अभिध्वजा महारथा गुरू देने का क्षण ऐतिहासिक व अदभुत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राजदूत बीते शनिवार की शाम शिष्टमंडल के साथ कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर को म्यांमार सरकार की सर्वोच्च धार्मिक सम्मान देने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर म्यांमार बुद्ध विहार के प्रतिनिधि टीके राय समेत तमाम गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed