{"_id":"63943bff40cb4e2c67446e10","slug":"murder-case-registered-113-days-after-death-of-clinic-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: क्लीनिक संचालक की मौत के 113 दिन बाद दर्ज किया गया हत्या का केस, ADG ने दिया था आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: क्लीनिक संचालक की मौत के 113 दिन बाद दर्ज किया गया हत्या का केस, ADG ने दिया था आदेश
Sat, 10 Dec 2022 01:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Dec 2022 01:27 PM IST
सार
पिपराइच थाना क्षेत्र के मोगलपुरा उर्फ महमूदाबाद बेलवा नहर निवासी भगवती गुप्ता (26) बेलवा रायपुर के जोगिबीर टोला में एक साल से मकान बनवाकर रहते थे। यहीं पर एक क्लीनिक भी चलाते थे। 21 अगस्त की दोपहर राहगीरों को बदबू आई तो पुलिस ने कमरे से शव बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के बेलवा रायमपुर गांव के जोगिबीर टोला में क्लीनिक संचालक भगवती गुप्ता (26) की मौत मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। एडीजी के आदेश पर घटना के 113 दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम में सिर में चोट की पुष्टि के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के मोगलपुरा उर्फ महमूदाबाद बेलवा नहर निवासी भगवती गुप्ता (26) बेलवा रायपुर के जोगिबीर टोला में एक साल से मकान बनवाकर रहते थे। यहीं पर एक क्लीनिक भी चलाते थे। 21 अगस्त की दोपहर राहगीरों को बदबू आई तो पुलिस ने कमरे से शव बरामद किया।
विज्ञापन
शव कमरे के अंदर बेड पर था तथा गर्दन में रस्सी लिपटी हुई थी। रस्सी का एक टुकड़ा छत के कुंडी से लटका मिला। बेड के नीचे खून के धब्बे भी मिले थे। मृतक की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में सिर में चोट की पुष्टि हुई थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इसके बाद भगवती के पिता ने एडीजी को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने अब केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।