फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal tax inspector Avinash Gaur suspended

गोरखपुर: नगर निगम के कर निरीक्षक अविनाश गौड़ सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई

Wed, 20 Apr 2022 11:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Apr 2022 11:58 AM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि महत्वपूर्ण कार्य न करने, उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने, भवन स्वामियों से प्राप्त चेक में हेराफेरी करने और अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कर निरीक्षक अविनाश गौड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Municipal tax inspector Avinash Gaur suspended
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कम वसूली और चेक नहीं जमा कराने के मामले में नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नगर निगम के कर निरीक्षक अविनाश गौड़ को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यालय से अटैच करने के साथ ही मामले की जांच अपर नगरायुक्त आरबी सिंह को दी है। वहीं, कम वसूली पर कर निरीक्षक धर्मेंद्र गौड़, राजस्व निरीक्षक पंकज श्रीवास्तव और मुंशी ज्ञानप्रकाश पांडेय की एक वार्षिक वेतन वृद्धि पर अस्थायी रोक लगा दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अविनाश गौड़ की ड्यूटी वार्ड संख्या 13, 28 और 57 में कर निरीक्षक के रूप में थी। आरोप है कि बार-बार निर्देशित करने के बावजूद इनकी कर वसूली काफी कम रही। वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 13.28 प्रतिशत वसूली रही। वित्तीय वर्ष 2020-21 में भी 11.59 प्रतिशत कर वसूली थी। यह भी आरोप है कि अविनाश गौड़ ने 3,03,710 का चेक कंप्यूटर विभाग में दर्ज कराया, लेकिन चेक लेखा विभाग में जमा नहीं कराया। एक चेक कंप्यूटर विभाग में दर्ज कराकर, लेखा विभाग में जमा किया जो बाउंस हो गया।
विज्ञापन


दो लाख का एक अन्य चेक भी बाउंस हो गया। 3,12,480 रुपये का एक अन्य चेक भी बाउंस हो गया। इसकी जगह जब एक लाख का दूसरा चेक लगाया गया तो वह भी बाउंस हो गया। इसके अलावा भी कई चेक बाउंस हुए हैं। यह भी आरोप है कि अविनाश गौड़ ने कई अन्य चेक कंप्यूटर विभाग में दर्ज कराकर अपने पास रख लिए, जबकि उन्हें लेखा विभाग में जमा कराना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि महत्वपूर्ण कार्य न करने, उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने, भवन स्वामियों से प्राप्त चेक में हेराफेरी करने और अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कर निरीक्षक अविनाश गौड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

फाइलों को लंबित रखने पर कर विभाग के सभी लिपिकों का वेतन रुका

फाइलों को लंबित रखने पर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कर विभाग के सभी लिपिकों का वेतन अगले आदेश तक के लिए रोक दिया है। कहा है कि जब तक संबंधित लिपिक अपने पास लंबित पत्रावलियों का निस्तारण नहीं कर देते हैं, तब तक वेतन का आहरण नहीं कर सकेंगे।



नगर आयुक्त ने कहा कि कर विभाग में नामांतरण संबंधित पत्रावलियों की समीक्षा के दौरान पाया गया है कि कई पत्रावलियां अनावश्यक रूप से लंबित हैं, जबकि इस संबंध में कई बार निर्देश दिया गया है। ऐसे में स्पष्ट है कि लिपिक अपने कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में उनके वेतन को रोकने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed