फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal corporation will make funeral site for animals in Gorakhpur

गोरखपुर: पशुओं के लिए अंत्येष्टि स्थल बनाएगा नगर निगम, पांच करोड़ की लागत से होगा तैयार

Tue, 28 Sep 2021 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Sep 2021 12:20 PM IST
सार

करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से सवा एकड़ जमीन पर संयंत्र लगेगा। नगर निगम के प्रस्ताव पर पश्चिम बंगाल की कंपनी ने प्रोजेक्ट तैयार किया।

विज्ञापन
Municipal corporation will make funeral site for animals in Gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में मृत पशुओं के लिए नगर निगम अंत्येष्टि स्थल बनाएगा। इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से संयंत्र लगाया जाएगा। करीब 1.2 एकड़ जमीन की आवश्यकता पड़ेगी। नगर निगम के प्रस्ताव पर पश्चिम बंगाल की कंपनी एटीके इंजीनियरिंग सर्विस ने प्रोजेक्ट तैयार किया है। जल्द ही कंपनी की ओर से इस संबंध में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया जाएगा।

विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के सर्वे में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) में पाया गया था कि देश के विभिन्न इलाकों में जानवरों के शवों का निस्तारण सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। गोरखपुर भी इनमें से एक है। इसके मद्देनजर नगर निगम बोर्ड ने पशुओं के शवों के निस्तारण के लिए अंत्येष्टि स्थल बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम क्षेत्र में काफी संख्या में छुट्टा पशु हैं। इसके अलावा आए दिन सड़क दुर्घटना में जानवरों की मौत हो जाती है, लेकिन नगर निगम के सामने सबसे बड़ी दिक्कत इन पशुओं के शवों के निस्तारण को लेकर आती है। नगर निगम द्वारा अक्सर शहर के सूनसान वाले इलाके में पशुओं के शवों को फेंक दिया जाता है। वहीं, अभी हाल में नगर निगम द्वारा चिड़ियाघर के पास मृत पशुओं को निस्तारित किया जा रहा था तो चिड़ियाघर प्रशासन की आपत्ति के बाद इसे बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नगर निगम की ओर से पशुओं के शवों के निस्तारण के लिए अंत्येष्टि स्थल बनाया जाएगा। वैज्ञानिक तरीके से पशुओं के शवों का निस्तारण किया जाएगा। इस संबंध में कंपनी से वार्ता हो चुुकी है। जल्द ही कंपनी की ओर से प्रोजेक्ट का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed