फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation is running clean Diwali, auspicious Diwali signature campaign

Gorakhpur News: स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली हस्ताक्षर अभियान चला रहा नगर निगम

Fri, 10 Nov 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 10 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation is running clean Diwali, auspicious Diwali signature campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम की टीम ने शासन के निर्देशानुसार शहर के प्रमुख चौराहों पर स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली हस्ताक्षर अभियान बृहस्पतिवार से शुरू किया। वार्डों में mygov.in पोर्टल से नागरिकों को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए उन्हें वीडियो बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
नगर निगम की ओर से स्वच्छता के प्रति नवाचार के माध्यम से स्वच्छ दीपावली मनाने के 30 से 60 सेकेंड के वीडियो रील्स, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि घरों से निकलने वाले अनुपयोगी सामग्रियों को आरआरआर सेंटरों पर जमा करने के लिए जनता को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


0- आप भी ऐसे ले सकते हैं शपथ
‘स्वच्छ दीपावली-शुभ दीपावली’ की शपथ लेने के लिए https://pledge.mygov.in/swachh-diwali-shubh-diwali/ इस लिंक पर क्लिक करें। एक पेज खुलेगा, जिसमें नीचे की तरफ लिखा होगा शपथ लीजिए। इस पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें ऊपर लिखा होगा,‘स्वच्छ दिपावली-शुभ दिपावली शपथ’। इसके अंदर सामान्य जानकारी भरनी होंगी, जैसे नाम, पता, पिनकोड, मोबाइल नंबर, ई-मेल और आप किस राज्य से आते हैं। इस पेज पर सारी जानकारी भरने के बाद आप आगे क्लिक कर सकते हैं। शपथ लेकर आप स्वच्छ और ग्रीन दिवाली मनाने में योगदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed