फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   municipal Corporation gave Notice to seven agencies putting Unipol for tax in gorakhpur

गोरखपुर: यूनीपोल लगाने वाली सात एजेंसियों को नोटिस, नगर निगम का 1.42 करोड़ रुपये है बकाया

Thu, 13 Feb 2020 03:27 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Feb 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
municipal Corporation gave Notice to seven agencies putting Unipol for tax in gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
शहर के विभिन्न इलाकों में यूनीपोल लगाने वाली सात एजेंसियों पर नगर निगम का 1.42 करोड़ रुपये बकाया है। नगर निगम की ओर से इन सभी एजेंसियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


शहर में यूनीपोल लगाने वाली सात एजेंसियां हैं। इनमें से सिर्फ एक को छोड़कर अन्य सभी एजेंसियों पर काफी समय से बकाया है। इनमें चंद्रा एसोसिएट, अदिति डिजिटल, एनएनआई प्रोमोशन (2 एजेंसियां), सिग्मा और इंगेज शामिल हैं। इन एजेंसियों को नगर निगम की ओर से बकाया जमा नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया है। कहा गया है कि अगर सात दिन के अंदर बकाया जमा नहीं किया जाता है तो एजेंसियों के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 अगर एजेंसियों द्वारा बकाया धनराशि नहीं जमा की जाती है तो होर्डिंग स्ट्रक्चर जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही इन सभी के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
- अंजनी कुमार सिंह, नगर आयुक्त

मेसर्स ज्योति फ्लैक्स ने नहीं जमा किया किराया

शहर के विभिन्न इलाकों में यातायात बूथों का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वाले मेसर्स ज्योति फ्लैक्स को रेंट का 7.20 लाख रुपये जमा करने का नोटिस जारी किया गया था। बुधवार तक बकाया रकम जमा करने की अंतिम तिथि थी लेकिन एजेंसी द्वारा बकाया जमा नहीं किया गया। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अब कार्रवाई शुरू की जाएगी।

कुर्की की सूचना के बाद बकाएदारों ने जमा करनी शुरू की रकम
गोरखपुर। बड़े बकाएदारों के नाम अखबार में प्रकाशित कराने के बाद नगर निगम ने कुर्की की कार्रवाई शुरू करने की घोषणा की है। इसके बाद से बड़े बकाएदारों ने लगातार टैक्स का बकाया जमा करना शुरू कर दिया है। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी कई बकाएदारों ने बकाए की रकम जमा कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed