फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Commissioner Ajay Jain reviewed the property tax department.

Gorakhpur News: शासन के लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करें कर वसूली

Tue, 19 May 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 19 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner Ajay Jain reviewed the property tax department.
- नगर आयुक्त अजय जैन ने की संपत्ति कर विभाग की समीक्षा
विज्ञापन




गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने सोमवार को नगर निगम के संपत्ति कर विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी जोनों में शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य से कम वसूली और कम संपत्ति संख्या पाए जाने पर नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने संबंधित राजस्व निरीक्षकों, कर अधीक्षकों और जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन के लक्ष्य के अनुरूप कर वसूली सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा के दौरान नामांतरण प्रकरण लंबित पाए जाने पर नगर आयुक्त ने जनहित गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित 45 दिनों की समय सीमा के भीतर सभी मामलों का निस्तारण करने को कहा। सभी राजस्व वसूलीकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में 10 लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर वसूली सुनिश्चित करें। यदि किसी भवन स्वामी को बकाया बिल को लेकर आपत्ति हो तो समाधान करें। पांच वार्डों में किए गए संपत्ति सर्वे का डाटा आवासीय व अनावासीय श्रेणीवार तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन


बैठक में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश सोनकर, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, रवि कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रताप, कर निर्धारण अधिकारी अनुष्का सिंह आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed