{"_id":"6a95ec1c1612b07c07026380","slug":"msmes-will-become-the-cornerstone-of-a-developed-india-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1435907-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएसएमई बनेगा विकसित भारत की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएसएमई बनेगा विकसित भारत की आधारशिला
Tue, 01 Sep 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। मजबूत एमएसएमई क्षेत्र ही रोजगार, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प को गति देगा। स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ युवाओं को उद्यमिता से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।
ये बातें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा सोमवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ओर से मोहद्दीपुर स्थित निजी होटल में आयोजित दो दिवसीय एमएसएमई, ओडीओपी व टूरिज्म कॉन्क्लेव के दूसरे व अंतिम दिन सोमवार को उद्यमियों काे संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एक जिला, एक उत्पाद योजना के माध्यम से जिलों के विशिष्ट उत्पादों को नई बाजार व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। अपर निदेशक पशुपालन व पशुधन डॉ. बीपी सिंह ने कहा कि डेयरी व पशुधन क्षेत्र में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। संगठन की महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं स्थानीय उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण व छोटे कारोबार में तेजी से भागीदारी बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
वहीं राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि संगठन व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
अयोध्या की शालिनी आर्ट ग्रुप ने अवध के पारंपरिक बधावा लोक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। व्यापारी अनिल गुप्ता की पुस्तक मैं देश नहीं झुकने दूंगा का भी लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में शरद चंद्र अग्रहरी, संजीव सिंह सोनू, मनोज अग्रहरि, जितेंद्र कुमार अग्रहरी, शैलेश अग्रहरि, नरेंद्र जायसवाल, पूनम कसौधन, पवन कुमार राय, संजय सिंह, देवेंद्र कुमार यादव, रविंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह और रविंद्र अग्रहरि को व्यापारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।