{"_id":"616181288ebc3e0ec11fb7a9","slug":"mp-ravi-kishan-played-role-of-lord-parashuram-in-ayodhya-ramlila","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सांसद रवि किशन ने अयोध्या रामलीला में निभाई भगवान परशुराम की भूमिका, बोले- 'सौभाग्य की बात है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सांसद रवि किशन ने अयोध्या रामलीला में निभाई भगवान परशुराम की भूमिका, बोले- 'सौभाग्य की बात है'
Sat, 09 Oct 2021 05:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Oct 2021 05:20 PM IST
सार
रवि किशन ने कहा कि राम के चरणों में गांव की रामलीला के मंच से राम नगरी की रामलीला मंच तक का सफर मेरे लिए संघर्षपूर्ण और सौभाग्य की बात है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में फिर एक बार रामराज लौट रहा है।
विज्ञापन
भगवान पशुराम का अभिनय करते सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अयोध्या की रामलीला में गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भगवान पशुराम की भूमिका निभाई। अयोध्या में हो रही रामलीला में अभिनय करने पहुंचे सांसद रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथके नेतृत्व में अयोध्या में दिवाली मनाए जाने के साथ ही साथ पुनः अयोध्या में विकास और रामराज की कल्पना साकार हो रही है। अयोध्या में अद्भुत रामलीला का आयोजन चल रहा है जिसमें मैं भगवान परशुराम की भूमिका का अभिनय प्रस्तुत कर रहा हूं।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन ने कहा कि मेरे लिए मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलीला के मंच पर अभिनय करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। अभिनय के क्षेत्र में गांव की रामलीला के मंच से मैंने अभिनय की शुरूआत की और गांव की रामलीला के मंच से अयोध्या की रामलीला के मंच तक का लंबा सफर तय किया है। श्रीराम के शरण में आकर और अभिनय करके मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का और अयोध्या का चौमुखी विकास हो रहा है। आज अयोध्या विश्व मानचित्र पर स्थापित हुआ है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को जाता है।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि राम और राष्ट्र के सम्मान के साथ ही साथ गरीब दीन दुखियों के विकास का कार्य मोदी और योगी जी के नेतृत्व में चल रहा और विकास और राष्ट्रवाद का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। परशुराम की भूमिका मेरे लिए विशेष थी।
सांसद ने कहा कि रामायण से हम अपने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के चरित्र से प्रेरणा लेकर के इस समाज को एक दिशा देने का कार्य करें। रामलीला की परंपरा धीरे-धीरे समाप्त हो रही है, इसे गांव-गांव में आयोजित होना चाहिए।