फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Ravi Kishan expressed grief over death of Dilip Kumar In Gorakhpur

शोक: दिलीप कुमार के निधन पर रवि किशन ने जताया दुख, बोले- उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति

Wed, 07 Jul 2021 06:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jul 2021 06:29 PM IST
सार

रवि किशन ने दिलीप कुमार को याद करते हुए कहा कि मैं भाग्यशाली रहा कि उन्होंने मेरे साथ आखिरी समय में एक फिल्म प्रोड्यूस की थी। इस दौरान मुझे उनके साथ बहुत ज्यादा वक्त बिताने का सौभाग्य मिला, जिसकी ढेर सारी यादें रही।

विज्ञापन
MP Ravi Kishan expressed grief over death of Dilip Kumar In Gorakhpur
दिलीप कुमार के साथ सांसद रवि किशन और शाहरूख खान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के निधन पर अभिनेता व सांसद रवि किशन ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिलीप कुमार के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया और कहा कि मुझे नहीं लगता है कि दिलीप साहब जैसा कोई कलाकार हिंदी सिनेमा में हिंदुस्तान में जन्म लेगा। हम सब लोग उनके मुरीद थे। आज सिनेमा का एक युग खत्म हो गया।

विज्ञापन


रवि किशन ने दिलीप कुमार को याद करते हुए कहा कि मैं भाग्यशाली रहा कि उन्होंने मेरे साथ आखिरी समय में एक फिल्म प्रोड्यूस की थी। इस दौरान मुझे उनके साथ बहुत ज्यादा वक्त बिताने का सौभाग्य मिला, जिसकी ढेर सारी यादें रही। उन्होंने जिस फिल्म को प्रोड्यूस किया, उसका नाम 'अब तो बनजा सजनवां हमार' था। वे हमारी आउटडोर शूटिंग पर भी आए। रवि किशन ने कहा कि बहुत कम लोगों को पता होगा कि मैं और मेरा परिवार उनके बहुत करीब था।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली रहा कि मैं अक्सर उनके घर आया जा करता था। बहुत सारी चीजें उन्होंने सिनेमा व एक्टिंग की बारिकियों को समझाया करते थे। कैसे आप बतौर अभिनेता समाज को भी उदाहरण दे सकते हैं, ऐसी बहुत सी बातें होती थी। उन्होंने कहा कि आज सायरा जी आज बहुत दुखी होंगी, ये मैं समझ सकता हूं, क्योंकि उन्होंने दिलीप साहब का बच्चों की तरह ख्याल रखा। मैं समझ रहा हूं कि उनकी एक उम्र हो गई थी, लेकिन एक बड़े कलाकार का जाना तो खलता ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed