{"_id":"61b4b25d5e26af37a36a760f","slug":"mountaineer-nitish-singh-shared-his-experiences-with-students-on-international-mountain-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"International Mountain Day: पर्वतारोही नीतीश ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अनुभव, बोले- बिना ऑक्सीजन के फतह करना है माउंट एवरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Mountain Day: पर्वतारोही नीतीश ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अनुभव, बोले- बिना ऑक्सीजन के फतह करना है माउंट एवरेस्ट
Sat, 11 Dec 2021 07:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Dec 2021 07:45 PM IST
सार
नीतीश ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो और यूरोप के सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट एल्ब्रुस के उनके पवर्तारोहण के अनुभव साझा किए। बताया कि विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के फतह करने की उनकी योजना है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर पौधारोपड़ करते पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस (11 दिसंबर) पर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा में शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें शहर के पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह ने कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2021 का शीर्षक सतत पर्वतीय पर्यटन घोषित किया है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस की शुरुआत यूएनओ ने 2003 में की थी। इसका उद्देश्य पहाड़ों के सतत विकास की ओर सभी देशों का ध्यान आकर्षित करने, पहाड़ों के लाभ और उनसे मिलने वाली जड़ी बूटियों, प्राकृतिक संसाधनों के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन
नीतीश ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो और यूरोप के सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट एल्ब्रुस के उनके पवर्तारोहण के अनुभव साझा किए। बताया कि विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के फतह करने की उनकी योजना है। इस मौके पर विद्यार्थियों की पर्यावरण, प्रबंधन से जुड़ी उत्सुकताओं का भी जवाब दिया। इसके बाद संस्थान परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
संस्था के निदेशक डॉ. एनके सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल, निदेशक फार्मेसी डॉॅ. पीडी पांडा, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।