{"_id":"637ef568f7f6587efd7e378c","slug":"mother-son-attempted-self-immolation-at-gagaha-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मां-बेटे ने गगहा थाने में आत्मदाह की कोशिश की, पुलिस ने किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मां-बेटे ने गगहा थाने में आत्मदाह की कोशिश की, पुलिस ने किया चालान
Thu, 24 Nov 2022 10:12 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:12 AM IST
सार
गगहा के हटवा निवासी वीना देवी (50) अपने पुत्र नंदन सिंह (24) के साथ बुधवार दोपहर गगहा थाने पहुंचीं। दोनों ने खुद पर बोतल में साथ लाया हुआ केरोसीन उड़ेल लिया। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने महिला व उसके बेटे को पकड़ लिया।
विज्ञापन
आत्मदाह की कोशिश कर रहे युवक से केरोसिन की बोतल छीनते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा थाने में बुधवार की दोपहर पहुंची मां-बेटे ने आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों ने थाना परिसर में ही खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया। पुलिस वालों ने दोनों को पकड़ कर आग लगाने से रोका।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें दबाव बनाने के लिए मां-बेटे ने ऐसा किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा के हटवा निवासी वीना देवी (50) अपने पुत्र नंदन सिंह (24) के साथ बुधवार दोपहर गगहा थाने पहुंचीं। दोनों ने खुद पर बोतल में साथ लाया हुआ केरोसीन उड़ेल लिया। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने महिला व उसके बेटे को पकड़ लिया।
विज्ञापन
वीना का कहना है कि पुलिस व स्थानीय नेता की शह पर गांव के दो लोग उनकी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करवा रहे हैं। जिसकी शिकायत वह जिलाधिकारी से मुख्यमंत्री तक कर चुकी हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि जमीन के मामले में वाद न्यायालय में चल रहा है। महिला अपने पक्ष में दबाव बनाने आई थी। मां-बेटे का शांतिभंग में चालान किया गया है।