{"_id":"6321b664b760881eaf10eafc","slug":"mother-daughter-broke-window-of-car-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में मां-बेटी ने कार का शीशा तोड़ा, थाने में भी उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में मां-बेटी ने कार का शीशा तोड़ा, थाने में भी उत्पात
Wed, 14 Sep 2022 04:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Sep 2022 04:39 PM IST
सार
खोराबार क्षेत्र के रायगंज निवासी राजकांत मौर्य किसी काम से ब्लॉक पर आए थे। उन्होंने अपनी कार ब्लॉक गेट के सटे सड़क के किनारे खड़ी कर कुछ लोगों से बात कर रहे थे। मां-बेटी ने बिना जानकारी के लिए ही कार को ईंट और पत्थर से कूंचना शुरू कर दिया। स्थानीय दुकानदारों और गाड़ी मालिक ने मना किया तो उन्हें भी अपशब्द बोलने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार क्षेत्र हादसे का संदेह होने पर मां-बेटी ने खोराबार ब्लॉक गेट के सामने मंगलवार को खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया। गाड़ी मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को थाने लाई। थाने में भी दोनों ने जमकर हंगामा किया। महिला सिपाही के गले पर नाखून से नोच भी लिया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके के कालिंदी कॉलोनी निवासी अवध किशोर सिंह की पत्नी गीता सिंह बेटी के साथ किसी काम से मंगलवार को सूबा बाजार कस्बे में आई थीं। रास्ते में एक कार सवार उनके काफी करीब से गुजरा जिससे वह हादसे से बाल-बाल बच गई थीं।
विज्ञापन
सूबा बाजार में जब वह सामान लेकर लौट रहीं थीं तो उन्हें खोराबार ब्लॉक गेट पर उसी रंग की एक कार खड़ी दिखी। खोराबार क्षेत्र के रायगंज निवासी राजकांत मौर्य किसी काम से ब्लॉक पर आए थे। उन्होंने अपनी कार ब्लॉक गेट के सटे सड़क के किनारे खड़ी कर कुछ लोगों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
मां-बेटी ने बिना जानकारी के लिए ही कार को ईंट और पत्थर से कूंचना शुरू कर दिया। स्थानीय दुकानदारों और गाड़ी मालिक ने मना किया तो उन्हें भी अपशब्द बोलने लगी। उनका कहना था कि इस गाड़ी सवार ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया जबकि गाड़ी मालिक ने कहा कि वह कोई और गाड़ी रही होगी।
महिला ने जब सभी लोगों की बात नजरअंदाज कर दी तब गाड़ी मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़ लिया और थाने ले गई। गाड़ी मालिक के तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटी का शांतिभंग में चालान कर दिया।