फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother, daughter, and son arrested in connection with youth's death after falling from roof.

Gorakhpur News: छत से गिरकर युवक की मौत के मामले में मां-बेटी और पुत्र गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Mother, daughter, and son arrested in connection with youth's death after falling from roof.
बड़हलगंज। कोतवाली पुलिस ने छत से गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के महुलिया खजुहा गांव निवासी कृष्ण कुमार, रामवती देवी और अर्चना को पटना चौराहे से गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि 18 जून की रात महुलिया खजुहा निवासी संजय कुमार अपने घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी दीवार को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के दौरान संजय कुमार छत से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में संजय के पुत्र छोटे कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मां, बेटी और पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed