फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother and son death in maharajganj

बेटे की चिता की आग ठंडी नही हुई कि मां की भी उठ गई अर्थी, दहशत में ग्रामीण

Sun, 28 Jun 2020 03:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Jun 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Mother and son death in maharajganj
शव - फोटो : Social Media

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के शाहाबाद गांव में उस समय सभी गमगीन हो गए कि जब गांव का एक व्यक्ति ह्दयरोग व शुगर से पीड़ित था और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। परिजन उसका अंतिम संस्कार करके अभी घर लौट ही रहे थे कि मां की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


परिवार में एक भाई की भी तबीयत खराब चल रही है। एक ही परिवार में 24 घंटे के भीतर लगातार दो अर्थियां निकली तो कस्बे के लोग भी स्तब्ध रह गए। लोगों के अनुसार बीमार का इलाज भी कोई चिकित्सक करने का तैयार नहीं हो रहा है। जिससे लोगों में दहशत भी बना हुआ है। सीएमओ गांव में टीम भेजकर जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


बृजमनगंज क्षेत्र के शाहाबाद गांव निवासी 50 वर्षीय एक शख्स की पिछले काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। लोगों के अनुसार वह सर्दी-जुकाम से पीड़ित था। जबकि कुछ लोगों ने बताया कि वह मधुमेह व ह्दयरोग से भी ग्रसित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को परिजन उसे बृजमनगंज सीएचसी ले गए। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे सिद्धार्थनगर के नौगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने कहा कि पहले कोरोना की जांच होगी, फिर इलाज शुरू होगा।

गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे लेकर लखनऊ के लिए चल दिए। वहां पहुंचने से पहले की रास्ते में उसकी मौत हो गई। शनिवार को परिजन उनका दाह संस्कार करके घर लौटे कि रात में करीब सात बजे 70 वर्षीय मां का भी निधन हो गया।

लोगों के अनुसार वह भी सांस रोग से पीड़ित थी। मां-बेटे के मौत के बाद दूसरे बेटे की तबीयत खराब चल रही है। जिसको लेकर लोगों में भय बना हुआ है। परिजनों के अनुसार उनका कोई भी डॉक्टर इलाज करने को तैयार नहीं हुआ।


सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शाहाबाद में मां-बेटे की मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित आशा व एएनएम मौके पर पहुंची थीं। जांच के दौरान बेटा शुगर व मां की सदमे के कारण मौत होने का मामला सामने आ रहा है। एक को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की पूरी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed