{"_id":"6201f7f46eaee245874e69bd","slug":"morning-covered-in-thick-fog-gorakhpur-weather-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: घने कोहरे में लिपटी सुबह, सूरज निकलने के बाद भी बनी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: घने कोहरे में लिपटी सुबह, सूरज निकलने के बाद भी बनी ठिठुरन
Tue, 08 Feb 2022 10:26 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:26 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोई भी सिस्टम नहीं बन रहा है। ऐसे में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 9 और 10 फरवरी को जिले के 50 फीसदी भागों में हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में सोमवार को दोपहर के बाद सूरज निकलने के बावजूद दिन में ठिठुरन बनी रही। वहीं मंगलवार की सुबह की शुरुआत भी घने कोहरे से हुई है। ऊपरी वायुमंडल में धुंध की चादर छायी है। हल्का सूरज निकलने के बावजूद भी गलन बनी हुई है।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले में करीब एक महीने से ठंड का सितम जारी है। सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। शहरी इलाकों में दृश्यता थोड़ी बेहतर थी, लेकिन बाहरी इलाकों में दृश्यता शून्य रही। गाड़ियां लेकर निकले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। गाड़ियों का डीपर जलाकर चलने के बावजूद रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर से ज्यादा नहीं रही।
विज्ञापन
वहीं, न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहने के साथ पछुआ हवा चलने से काफी गलन महसूस हुई। सूरज निकलने के बावजूद लोगों को ज्यादा राहत महसूस नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोई भी सिस्टम नहीं बन रहा है। ऐसे में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 9 और 10 फरवरी को जिले के 50 फीसदी भागों में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस कारण न्यूनतम तापमान के करीब 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास रहेगा।