फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 3.11 lakh minors will get anti-corona vaccine

कोरोना पर वार: 3.11 लाख से अधिक अवयस्कों को लगेगा कोरोनारोधी टीका, तीन जनवरी से होगी शुरूआत

Thu, 30 Dec 2021 07:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Dec 2021 07:52 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि विभाग की तैयारी पूरी हो चुकी है। अवयस्कों के साथ हेल्थ वर्करों, फ्रंटलाइन वर्करों और 60 वर्ष से ऊपर के बीमार बुजुर्गों को पहले टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
More than 3.11 lakh minors will get anti-corona vaccine
कोराना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अवयस्कों को कोरोनारोधी टीका लगाने की तैयारी तेज कर दी है। तीन जनवरी से होने वाले इस टीकाकरण में 15 से 18 साल के 3,11,465 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण शनिवार से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा 33,285 हेल्थ वर्करों और 30,183 फ्रंटलाइन वर्करों को 10 जनवरी से कोरोना रोधी टीके की बूस्टर डोज लगनी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि विभाग की तैयारी पूरी हो चुकी है। अवयस्कों के साथ हेल्थ वर्करों, फ्रंटलाइन वर्करों और 60 वर्ष से ऊपर के बीमार बुजुर्गों को पहले टीका लगाया जाएगा। सभी की लिस्ट तैयार कर ली गई है। 60 वर्ष से ऊपर के 89,911 बुजुर्गों को प्राथमिकता के आधार पर 10 जनवरी से बूस्टर डोज दी जाएगी।
विज्ञापन


शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर कुल 159 रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) तैयार की गईं हैं। इनके अलावा 3739 ग्रामीण और 318 आशा वर्कर को शहरी क्षेत्र में लगाया गया है। जबकि 125 आशा संगिनी भी काम कर रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

103 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई

सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण में 103 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा 168 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की भी ड्यूटी लगाई गई है। जबकि 375 नियमित और संविदा पर 368 एएनएम को लगाया गया है। 102 की 50 एंबुलेंस, 108 की 46 और चार शव वाहन तैयार कर दिए गए हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed