फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 100 plots will be available along the Gorakhpur Link Expressway.

Gorakhpur News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे 100 से अधिक भूखंड होंगे उपलब्ध

Mon, 19 Oct 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
More than 100 plots will be available along the Gorakhpur Link Expressway.
गोरखपुर। लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ विकसित हो रहे औद्योगिक कॉरिडोर में उद्योग लगाने की तैयारी कर रहे उद्यमियों के लिए जल्द ही अवसर मिलने वाला है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) यहां 100 से अधिक भूखंड उपलब्ध कराने की तैयारी में है। इनमें मेगा यूनिटों के साथ लघु और मध्यम श्रेणी के उद्योगों के लिए भी जमीन शामिल होगी।
विज्ञापन

अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित गीडा बोर्ड की बैठक में छोटे उद्योगों के लिए भूखंड उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद इनके आवंटन के लिए विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है। धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में बड़े निवेशकों को जमीन देने के बाद अब छोटे और मध्यम उद्यमों को भी आकर्षित करने की तैयारी है। यहां केयान डिस्टलरी से लेकर अदाणी समूह तक को जमीन आवंटित की जा चुकी है। औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन

धुरियापार टाउनशिप के अलग-अलग सेक्टरों में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ी सड़कें और ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जा रहा है। बेहतर आंतरिक कनेक्टिविटी और जल निकासी की व्यवस्था से उद्योगों के संचालन में आसानी होगी। इससे कच्चे माल की ढुलाई और तैयार उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह के अनुसार, उद्योगों की स्थापना के लिए जमीन की उपलब्धता और बेहतर कनेक्टिविटी सबसे जरूरी है। इन सुविधाओं के लिहाज से धुरियापार उद्यमियों के लिए अनुकूल है। गीडा के एसीईओ राम प्रकाश ने बताया कि छोटे उद्योगों के लिए भूखंड उपलब्ध कराने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed