फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Politics heats up on statements of BJP MP MLA in Deoria

भाजपा विघायक व सांसद के बिगड़े बोल, किसी ने जमाती पर रखा इनाम तो किसी ने सब्जी लेने से किया मना

Thu, 30 Apr 2020 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2020 10:18 AM IST
सार

  • सांसद ने जमात से जुड़े लोगों की जानकारी देने पर 11 हजार रुपये इनाम का दिया था बयान
  • बरहज विधायक के समुदाय विशेष से सब्जी न लेने के बयान पर प्रदेेश अध्यक्ष ने दिया नोटिस

विज्ञापन
Politics heats up on statements of BJP MP MLA in Deoria
विधायक सुरेश तिवारी(बाएं) सांसद रवींद्र कुशवाहा (दाएं)। फाइल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरहज के विधायक सुरेश तिवारी के बयान पर मचा कोहराम थमा भी नहीं था कि सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा का तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की जानकारी देने पर 11 हजार रुपये इनाम देने का वीडियो चर्चा में आ गया है। सपा नेताओं ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो (17 अप्रैल) में नगर पालिका बरहज में भाजपा विधायक सुरेश तिवारी समुदाय विशेष से सब्जी न खरीदने की बात कह रहे हैं। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


विधायक का कहना है कि उन्होंने जो कहा, उसमें कोई गलत बात नहीं है। पार्टी ने नोटिस दिया है, उसका जवाब दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं के फोन आए। किसी ने मेरे बयान को गलत नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विधायक से मांगा गया स्पष्टीकरण।

उधर, सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि यह पुरानी बात है। बलिया के बेल्थरा में 24 अप्रैल को उन्होंने कहा था कि जमात से जुड़े लोगों की जानकारी देने पर 11 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। संक्रमित व्यक्ति छिपकर पूरे देश में फैल गए। तब्लीगी जमात में कोई गया हो या विदेश से आने की सूचना न दी हो तो मुझे बताएं, मैं 11 हजार का इनाम दूंगा।

सपा की पूर्व विधायक गजाला लारी ने कहा है कि इस समय वैश्विक महामारी से हर इंसान जूझ रहा है। ऐसे में भाजपा के सांसद, विधायक समाज में जहर घोल रहे हैं। प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।

पूर्व सांसद आस मोहम्मद ने विधायक को मुसलमानों से इतनी नफरत है तो मुसलमान दर्जी से कुर्ता, पायजामा व जैकेट सिलवाकर क्यों पहनते हैं। खादी का सादा कपड़ा मुसलमान बुनकरों का बुना होता है। सिल्क भागलपुर के मुसलमान बनाते हैं। जनवादी लोक मंच के डॉ. चतुरानन ने कहा है कि जाति, धर्म की राजनीति करने वाले कभी सफल नहीं होते।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्तयामी सिंह ने कहा कि सांसद ने क्या कहां है, मुझे नहीं पता, लेकिन विधायक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वैसे विधायक ऐसा कह नहीं सकते, वीडियो कांट-छांटकर पेश किया गया है। इसकी भी जांच होनी चाहिए कि वे कौन लोग हैं जो ऐसी लॉकडाउन में ऐसी साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed