{"_id":"5ef59c82f916cf569a0f3a41","slug":"mission-employment-program-starts-four-migrant-workers-of-present-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने गोरखपुर के इस शख्स से की बात, बोले- नागेंद्र जी ने कोरोना आपदा को अवसर में बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने गोरखपुर के इस शख्स से की बात, बोले- नागेंद्र जी ने कोरोना आपदा को अवसर में बदला
Fri, 26 Jun 2020 02:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Jun 2020 02:45 PM IST
सार
- अहमदाबाद से गोरखपुर लौटे प्रवासी मजदूर नागेंद्र श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बात
- नागेन्द्र ने ऋण लेकर शुरू किया भैंस पालन
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कामगारों से संवाद करते पीएम नरेंद्र मोदी व गोरखपुर में उपस्थित कामगार और डीएम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की वजह से अहमदाबाद से गोरखपुर लौटे प्रवासी मजदूर नागेंद्र से बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नागेंद्र से पूछा कि अहमदाबाद में कितना कमा लेते थे तो नागेंद्र ने बताया कि वहां 7 से 8 हजार रुपये तक की महीने की कमाई हो जाती थी।
विज्ञापन
इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके लिए तो कोरोना संकट एक अवसर के रूप में आया है। आपने बड़ौदा यूपी बैंक से लोन लेकर भैंस पालन का व्यवसाय शुरू किया है। साथ ही सुझाव दिया कि बैंक का ऋण समय से लौटाते रहें और पशुओं का टीकाकरण भी करा लें।
विज्ञापन
उन्होंने नागेंद्र को सुझाव देते हुए यह भी कहा कि पशुपालकों के लिए केंद्र की सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी शुरू की है। ऐसे में इस योजना का भी लाभ उठाएं क्योंकि इसमें काफी कम दर पर लोन मिल जाता है।
विज्ञापन
वहीं बड़ौदा यूपी बैंक के एजीएम एसएन सिंह ने अपने बैंक के खाता धारक नागेंद्र से प्रधानमंत्री की बातचीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके बैंक के लिए काफी गौरव की बात है। इससे बैंक के सभी कर्मचारियों में उत्साह का संचार हुआ है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन