फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mission 2022 Election Sadhus and saints honored in Gorakhpur

मिशन 2022: गोरखपुर में साधु-संतों की शरण में भाजपाई, विधानसभा चुनाव में जीत का मांगा आशीर्वाद

Sun, 25 Jul 2021 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 25 Jul 2021 12:04 PM IST
सार

क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

विज्ञापन
Mission 2022 Election Sadhus and saints honored in Gorakhpur
पिपरौली में साधु संतों का स्वागत करते डॉ. धर्मेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई की तरफ से शनिवार को साधु-संतों को सम्मानित किया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद भी मांगा है। भाजपा की इस पहल का साधु-संतों ने खुले मन से तारीफ की और मिशन 2022 में सफलता का आशीर्वाद दिया। भाजपाइयों ने संत रविदास मंदिर, जटाशंकर गुरुद्वारा जाकर सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया है।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार को मठ-मंदिर गए। प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला ने भी अभिनंदन किया। 
विज्ञापन


इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष ने महादेव झारखंडी मंदिर में साधु संतों का अभिनंदन किया। यहां मनोनीत पार्षद जुगनू सिंह, प्रदीप शुक्ला, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, अंबिकेश दुबे ने भी साधु -संतों का अभिनंदन करके आशीर्वाद लिया। बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर, गोरखनाथ स्थित हनुमान मंदिर, हट्टी माई मंदिर के भी साधु संतों का सम्मान किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सतेंद्र सिन्हा, विश्वजीतांशु सिंह आशु, महामंत्री ब्रजेश मणि मिश्र, रणविजय सिंह, अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वकर्मा मंदिर गए प्रदेश महामंत्री

भाजपा के प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप कुमार गुप्ता ने शनिवार को श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर जटाशंकर जाकर  भगवान विश्वकर्मा का हवन पूजन किया। साथ ही विश्वकर्मा मंदिर के महामंत्री बाबूलाल शर्मा को सम्मानित किया।मंदिर के कोषाध्यक्ष इंजीनियर राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा ने भोग प्रसाद वितरित किया।  इस मौके पर दयानंद शर्मा ओम प्रकाश शर्मा इंद्रमणि उपाध्याय साकेत सिंह आनंद अग्रहरि सूर्य प्रकाश सिंह रवि शर्मा महेश गौर अजय आजाद तेजू विश्वकर्मा विनोद ठाकुर मौजूद रहे।

महानगर इकाई ने 45 मठ-मंदिरों में दस्तक दिया
भाजपा की महानगर इकाई की तरफ से 45 मठ, मंदिरों के साधु-संतों को अंग वस्त्र, माला, श्रीफल व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने भी गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ का पूजन किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, रणविजय शाही, सत्यपाल सिंह, वैद्य अरुण श्रीवास्तव, दयानंद शर्मा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, शशिकांत सिंह, अच्युतानंद शाही, राजकुमार सिंह, देवेश श्रीवास्तव, निर्मला देवी,मनोज सिंह, जैन मंदिर राजीव रंजन अग्रवाल, डॉक्टर सुनील त्रिपाठी, राहुल गिरी, ओम प्रकाश शर्मा, अरविंद तिवारी, गौरव तिवारी, वीरेंद्र पांडे, प्राण तिवारी, राधेश्याम श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, अनुपमा पांडे, तोशिबा आनंद, इंद्रमणि उपाध्याय, जगनैन सिंह नीटू, रानी  दीपक चौहान, आनंदी प्रियपाठक,  पियूष मिश्रा ,समीर श्रीवास्तव व चंदन आर्य भी अलग-अलग मठ मंदिरों में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed