फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Missing girl from Bihar met family members after three months

बिहार की लापता युवती तीन माह बाद परिजनों से मिली 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Missing girl from Bihar met family members after three months
फोटो-  बिहार की लापता युवती तीन माह बाद परिजनों से मिली  मातृ छाया चैरिटेबल फाउंडेशन युवती की कर रहा था देखरेख अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। बिहार के सुपौल के वार्ड नंबर दो की रहने वाली युवती माजता परवीन आखिरकर  तीन माह बाद अपने परिवार से मिल गई। मानसिक रूप से बीमार माजता को ठीक देखकर बुजुर्ग पिता ने खुशी जताते हुए मातृ छाया चैरिटेबल फाउंडेशन के संचालक आलोक मणि त्रिपाठी के प्रति आभार जताया है।  जानकारी के मुताबिक बिहार के सुपौल के वार्ड नंबर दो की रहने वाली माजता परवीन अपने सबसे बड़े भाई के साथ पंजाब में रहती थी। मां से मिलने वह 16 मार्च को ट्रेन से बिहार जा रही थी। माजता के पिता के मुताबिक देवरिया रेलवे स्टेशन पर वह छूट गई। इसके बाद उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मिली। बताया कि उसकी मानसिक स्थिति खराब थी। इसकी वजह से परिवार और तनाव में था। इस बीच वह आजमगढ़ पहुंच गई और वहां से 18 मार्च को उसे आजमगढ़ पुलिस ने गोरखपुर के मातृ छाया चैरिटेबल फाउंडेशन के सुपुर्द कर दिया। आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मनोचिकित्सक डॉ अभिनव श्रीवास्तव ने इलाज शुरू किया। असर यह रहा है कि 15 दिनों बाद उसने अपने घर की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों को यह जानकारी दी गई है कि उनकी बेटी सुरक्षित है। हालांकि दुख की बात यह रही है कि माजता की मां ने बेटी के लापता होने की गम में दुनिया छोड़ गई। मंगलवार को माजता के पिता उसे लेने सुपौल से गोरखपुर आए थे। पिता को देख माजता ने उन्हें गले लगा लिया और कभी दूर न जाने की कसम खाई। इसके बाद वह उसे लेकर सुपौल चले गए। जाते-जाते उन्होंने फाउंडेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसा देखभाल घर के लोग भी नहीं कर पाते, जिस तरह से मेरी बेटी का देखभाल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed