फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreants run away leaving Kidnap child in Kasaya at Kushinagar

यूपी: रात में मांगी 20 लाख की फिरौती, दोपहर में बच्चा छोड़कर भागे

Fri, 01 Jan 2021 06:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Jan 2021 06:58 PM IST
सार

  • पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
  • अपहृत बालक कसया में एक प्राइवेट अस्पताल के पास मिला

विज्ञापन
miscreants run away leaving Kidnap child in Kasaya at Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पटहेरवा थाना क्षेत्र के सरेया बुजुर्ग गांव के टोला रामकोला चट्टी से अपहृत नौ वर्षीय बालक आदित्य वर्मा शुक्रवार की दोपहर में कसया कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल के पास मिल गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों के साथ-साथ पुलिस अफसरों ने भी राहत की सांस ली है। इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार की शाम को एसपी ने अपने कार्यालय में इस घटना का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के रामकोला चट्टी निवासी अजीत उर्फ मिंटू वर्मा के नौ वर्षीय पुत्र आदित्य वर्मा का बीते बुधवार को कोचिंग से लौटते समय रास्ते से अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के 24 घंटे बाद बृहस्पतिवार को आदित्य की माता सविता देवी के मोबाइल पर फोन आया, जिसमें एक व्यक्ति ने आदित्य के अपहरण की पुष्टि करते हुए अपने पास सुरक्षित होने का दावा किया। परंतु फोन करने वाले ने मामले में पुलिस की मदद मांगने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी देते हुए फोन काट दिया था।
विज्ञापन


पटहेरवा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या सिंह, पटहेरवा पुलिस व स्वॉट समेत अन्य पुलिस कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। आदित्य के परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उस कोचिंग सेंटर के संचालक से भी पूछताछ की, जहां बालक आदित्य पढ़ने गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

48 घंटे बाद घर आया बच्चा

बृहस्पतिवार की देर रात फिर माता सविता देवी के मोबाइल पर फोन आया, जिसमें बालक के छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। अपहर्ता ने इसके बारे पुलिस को कुछ भी नहीं बताने की सख्त हिदायत दी। हालांकि, पहले से छानबीन में जुटी पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और अपहरणकर्ता को घेरने के लिए पटहेरवा पुलिस के अलावा एसओजी, स्वॉट व सर्विलांस सेल सहित कुल पांच टीमों को घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगा दिया गया।

पुलिस की सक्रियता के कारण बदमाश अब खुद अपने बचने का रास्ता खोजने लगे। घटना के करीब 48 घंटे बाद शुक्रवार को अपहृत बालक आदित्य को कसया कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल के पास छोड़ दिए। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर एसओ पटहेरवा अतुल्य कुमार पाण्डेय व स्वॉट के प्रभारी अमित कुमार पहुंचे और बालक को संरक्षण में लिया।

एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि अभी केवल साजिशकर्ता ही पकड़ा गया है। अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है। अपहृत बालक को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed