फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   miscreants killed young man and threw dead body in sack at Deoria

देवरिया: बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 28 Jul 2021 12:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Jul 2021 12:12 PM IST
सार

युवक के सिर पर मिले चोट के निशान, नहीं हुई पहचान। शव का शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस।

विज्ञापन
miscreants killed young man and threw dead body in sack at Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर शव को बोरे में भर कर बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव के पास फेंक दिया। बुधवार की सुबह उसका शव सड़क के किनारे झाड़ी में ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से कोई ऐसा कागजात नहीं मिला, जिससे युवक की पहचान हो सके।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, बरियापुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर- मुडेंरा मार्ग पर सुबह टहलने के गए कुछ ग्रामीणों ने देखा कि एक बोरा खून से सना हुआ पड़ा है। झाड़ी में फेंके गए बोरे के बारे में लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे बरियापुर के एसओ दीपक ने आसपास के लोगों के सहयोग से बोरे को खुलवाया तो उसमें करीब 26 वर्षीय एक युवक का शव निकला। 
विज्ञापन


नीले रंग का टी शर्ट, जींस और हाथ में कड़ा पहने युवक के पॉकेट की तलाशी पुलिस ने लिया तो उसके पास कोई पहचान के लिए कागजात आदि नहीं मिले। काफी समय तक पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो युवक की हत्या सिर पर वार कर किया गया है क्योंकि गले और सिर के बीच के हिस्से से खून निकल रहे थे। पुलिस युवक की पहचान में जुटी हुई है। 


आशंका है कि युवक की हत्या दूसरी जगह की गई और शव को अहिल्यापुर गांव के पास सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गए। एसओ ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद हत्या का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed