{"_id":"6100fc458ebc3e093507669e","slug":"miscreants-killed-young-man-and-threw-dead-body-in-sack-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 28 Jul 2021 12:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:12 PM IST
सार
युवक के सिर पर मिले चोट के निशान, नहीं हुई पहचान। शव का शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर शव को बोरे में भर कर बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव के पास फेंक दिया। बुधवार की सुबह उसका शव सड़क के किनारे झाड़ी में ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से कोई ऐसा कागजात नहीं मिला, जिससे युवक की पहचान हो सके।
मिली जानकारी के मुताबिक, बरियापुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर- मुडेंरा मार्ग पर सुबह टहलने के गए कुछ ग्रामीणों ने देखा कि एक बोरा खून से सना हुआ पड़ा है। झाड़ी में फेंके गए बोरे के बारे में लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे बरियापुर के एसओ दीपक ने आसपास के लोगों के सहयोग से बोरे को खुलवाया तो उसमें करीब 26 वर्षीय एक युवक का शव निकला।
नीले रंग का टी शर्ट, जींस और हाथ में कड़ा पहने युवक के पॉकेट की तलाशी पुलिस ने लिया तो उसके पास कोई पहचान के लिए कागजात आदि नहीं मिले। काफी समय तक पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो युवक की हत्या सिर पर वार कर किया गया है क्योंकि गले और सिर के बीच के हिस्से से खून निकल रहे थे। पुलिस युवक की पहचान में जुटी हुई है।
आशंका है कि युवक की हत्या दूसरी जगह की गई और शव को अहिल्यापुर गांव के पास सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गए। एसओ ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद हत्या का खुलासा हो सकेगा।