{"_id":"61e1920c59c82334a1557c38","slug":"miscreants-fled-with-accused-after-attacking-policemen-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: पुलिसवालों पर हमला कर आरोपी को साथ लेकर फरार हो गए बदमाश, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: पुलिसवालों पर हमला कर आरोपी को साथ लेकर फरार हो गए बदमाश, केस दर्ज
Fri, 14 Jan 2022 08:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Jan 2022 08:39 PM IST
सार
कैंट इलाके के एक मकान में आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, चौकी इंचार्ज की तहरीर पर केस दर्ज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां कैंट थाना क्षेत्र की चारु चंद्रपुरी कॉलोनी में बृहस्पतिवार की देर शाम रामगढ़ ताल पुलिस पर हमला कर बदमाश अपने साथी को लेकर फरार हो गए। कैंट पुलिस ने आजाद नगर चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मुख्य आरोपी नितिन व उसके तीन अज्ञात साथियों पर सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस मामले का मुख्य आरोपी बड़हलगंज थाना क्षेत्र के लखनापार गांव का मूल निवासी नितिन तिवारी रामगढ़ ताल इलाके में रहता है। आरोप है कि सात जनवरी को विवेकपुरम में रहने वाले सब्जी विक्रेता सुनील और उसके घरवालों पर नितिन ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया था। विरोध करने पर नितिन ने असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने रामगढ़ ताल थाने में सुनील निषाद की तहरीर पर नितिन, मयंक तिवारी व तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की कोशिश, मारपीट, धमकी व 7-क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट एक्ट (सीएलए) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में नितिन तिवारी वांछित है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि आरोपित नितिन व उसके साथी चारुचंद्रपुरी कॉलोनी में मौजूद हैं। पुलिस पहुंची और एक मकान से नितिन को पकड़ लिया। उसके सूचना देने पर उसके कई साथी पहुंच गए। नितिन के दोस्त पुलिस टीम से धक्का-मुक्की करने लगे।
पुलिस भीड़ के बीच उसे पकड़ पाती, इसके पहले ही आरोपी नितिन को लेकर, उसके साथी फरार हो गए। आजादनगर चौकी प्रभारी की तहरीर पर कैंट पुलिस ने नितिन व उसके तीन अज्ञात साथियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।