{"_id":"6014e7a51538ea716a642409","slug":"miscreants-beaten-brother-for-opposing-molestation-of-sister-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से लौट रही छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग से लौट रही छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा
Sat, 30 Jan 2021 10:29 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल क्षेत्र में एक युवक की बदमाशों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि कोचिंग से लौटते समय उसकी बहन के साथ छेड़खानी हुई थी। उसने सोहदों को समझाने की कोशिश की तो पिटाई कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के रहने वाले युवक की बहन इंटर की छात्रा है। परिवार के साथ रामगढ़ ताल इलाके में रहती है। पुलिस को दी तहरीर में छात्रा ने लिखा है कि शाम को कोचिंग से आते-जाते समय मोहल्ले का एक युवक उसका पीछा करता है। कमेंट करने के साथ ही मोबाइल पर बात करने का दबाव बनाता है।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम कोचिंग से लौटते समय अपना मोबाइल देने के साथ ही बाइक पर बैठाने लगा। घर पहुंचकर युवती ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी, तो उसने युवक को समझाते हुए आगे से ऐसा न करने के लिए कहा।
विज्ञापन
वहीं रात आठ बजे के करीब छेड़खानी करने वाला युवक अपने 10 साथियों के साथ युवती के घर पहुंच गया और उसके भाई की पिटाई कर दी। घर से निकलने पर हत्या करने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।