{"_id":"5ec7a3740a6f0f5c8440f7f0","slug":"minister-of-state-jayaprakash-nishad-fell-in-bathroom-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बाथरूम में गिरे राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, कूल्हे की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बाथरूम में गिरे राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, कूल्हे की हड्डी टूटी
Fri, 22 May 2020 03:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 May 2020 03:50 PM IST
सार
- रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले हैं जयप्रकाश निषाद
- लॉकडाउन में घर पर ही बिता रहे थे दिन
विज्ञापन
राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयप्रकाश निषाद शुक्रवार की भोर में बाथरूम में गिर गए। इससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई है। जिला अस्पताल में जांच कराने के बाद वह गोरखपुर के किसी निजी अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के मूल निवासी जयप्रकाश निषाद रुद्रपुर से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री हैं। लॉकडाउन में वह घर पर ही रह रहे हैं। शुक्रवार की भोर में 3:00 बजे वह बाथरूम गए और फिसलकर गिर गए। उनके बुलाने पर परिवार के लोग पहुंचे और उठाकर बाहर लाए।
विज्ञापन
वह खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे, परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में हुए डिजिटल एक्सरे में उनके कुल्ले की हड्डी में फैक्चर पाया गया।
चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार करने के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। हालांकि वह किसी निजी अस्पताल में उपचार कराने चले गए हैं। राज्य मंत्री के बाथरूम में गिरने की सूचना पर उनके शुभचिंतकों की जिला अस्पताल में लाइन लग गई थी। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन