फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mini Sports Complex: GDA has started the work, boundary wall is being built.

मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : जीडीए ने शुरू कराया काम, बन रही चहारदीवारी

Wed, 20 Sep 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 20 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mini Sports Complex: GDA has started the work, boundary wall is being built.
- 23 जुलाई को सीएम योगी ने किया था शुभारंभ, 6.18 करोड़ की लागत से एक साल में निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। जीडीए की ओर से राजेंद्र नगर के भाटी विहार में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू करा दिया गया है। पहले चरण में चहारदीवारी बनाने का काम चल रहा है। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि एक साल में निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत भाटी विहार कॉलोनी में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। 23 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास किया था। विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से इसके लिए छह करोड़ 17 लाख 80 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। करीब दो एकड़ में बन रहे कॉम्प्लेक्स में एथलीटों के लिए सिंथेटिक ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट तथा टेबल टेनिस कोर्ट, शूटिंग रेंज बनेगा। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए भी सुविधाएं होंगी। यहां भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद का भी अभ्यास कराया जाएगा। कॉम्प्लेक्स के मल्टी परपज हाल में स्क्वैश, जिम, जूडो, वेट लिफ्टिंग के अभ्यास की व्यवस्था होगी। भवन तैयार हो जाने के बाद बेहतर कोच के लिए एमओयू मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग की जाएगी।
विज्ञापन

00
चहारदीवारी के बाद होगा आगे का काम
भाटी विहार कॉलोनी में बन रहे मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पहले चरण का काम चल रहा है। एक हिस्से में नींव सहित करीब सात फीट की चहारदीवारी बन चुकी है। मंगलवार की दोपहर 01.30 बजे यहां राजगीर मिस्त्री दीवार की चुनाई कर रहे थे। मजदूरों ने बताया कि बारिश नहीं हुई तो जल्दी ही चहारदीवारी पूरी हो जाएगी। मजदूरों के कामकाज की निगरानी सहित अन्य दूसरे कामों के लिए जीडीए के दो अभियंता जमीन की नपाई करने पहुंचे। नक्शा देकर लोगों ने भवन निर्माण के संबंध में मजदूरों और कार्यदायी संस्था के लोगों को जानकारी दी। कुछ देर तक वहां ठहरने के बाद चले गए। अभियंताओं ने कहा कि रोजाना ही इसकी जानकारी ली जा रही है। ताकि निर्माण में कोई गड़बड़ी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
जीडीए की ओर से जो भी विकास कार्य शुरू कराए गए हैं। उनकी गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय से पूरा कराया जाएगा। नी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण कार्य की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। -आनंद वर्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed