फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Migratory birds arrive from Europe and the Himalayan region in November.

Gorakhpur News: देर से आए लेकिन समय से जाएंगे प्रवासी पक्षी

Thu, 19 Feb 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Migratory birds arrive from Europe and the Himalayan region in November.
गोरखपुर। रामगढ़ताल और चिड़ियाघर के वेटलैंड में नवंबर के शुरुआत में ही प्रवासी पक्षी डेरा डालते हैं। इस बार नवंबर में भी गर्मी पड़ने से ये पक्षी देर से आए हैं लेकिन जानकारों का कहना है कि वे समय से ही जाएंगे। करीब 15 से 20 मार्च के बाद ये पक्षी लौटने लगते हैं।
विज्ञापन


ठंड बढ़ते ही ये साइबेरिया, यूरोप और हिमालय के क्षेत्रों से यहां आते हैं और तापमान बढ़ने (गर्मी शुरू होने) के साथ अपने मूल क्षेत्रों में लौट जाते हैं। करीब तीन से चार महीने तक इनके यहां रहने का कार्यकाल होता है। इनके रहने के लिए 10 से 15 डिग्री सेल्सियस तापमान बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के उप निदेशक डॉ योगेश प्रताप सिंह कहते हैं-नवंबर प्रथम सप्ताह में प्रवासी पक्षी आने लगते हैं और मार्च मध्य के बाद जाने लगते हैं। चिड़ियाघर के वेटलैंड क्षेत्र में प्रवासी परिंदों के लिए पर्याप्त भोजन और रहने की समुचित व्यवस्था है। 34 एकड़ के प्राकृतिक वेटलैंड में वे मछली व अन्य जलीय जीवों को खाते हैं तो बाहर उन्हें पेड़ों पर फल मिलते हैं। चिड़ियाघर के चारों तरफ ऊंची चहारदीवारी व शांतिप्रिय वातावरण पक्षियों के वास के लिए मुफीद स्थान है। वेटलैंड के आसपास फैली झाड़ियों में वे अपना आशियाना बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed