फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Middlemen accused of 'bargaining' marriage; victim returns to village after abortion and assault; FIR registered

Gorakhpur News: चौरीचौरा की युवती की हरियाणा-राजस्थान में कराई गई दो शादियां, तीसरी की तैयारी का आरोप

Thu, 04 Jun 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Middlemen accused of 'bargaining' marriage; victim returns to village after abortion and assault; FIR registered
- बिचौलियों पर शादी का ‘सौदा’ करने का आरोप, गर्भपात व मारपीट के बाद पीड़िता गांव लौटी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

- एसएसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज, दो बिचौलियों समेत पांच पर शिकंजा, पुलिस कर रही उम्र और परिस्थितियों की जांच

गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी, शोषण और लगातार ठगे जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बिचौलियों ने उसे बहला-फुसलाकर हरियाणा और राजस्थान में अलग-अलग लोगों से शादी कराई। बाद में तीसरी शादी कराने की तैयारी भी चल रही थी।
मामले में एसएसपी के निर्देश पर चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भरतपुर निवासी देवंती और उसकी बेटी मीना, हरियाणा के हिसार जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के सिसवाल निवासी पहले पति रवि, राजस्थान के झुंझुनू जनपद के दोबड़ा निवासी दूसरे पति राजेश और एक अन्य आरोपी रमेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, देवंती और मीना ने उसे पहले हरियाणा ले जाकर बहलाया-फुसलाया और वहीं रमेश की मदद से उसकी शादी रवि नामक युवक से करा दी गई। शादी के बाद वह कुछ समय तक ससुराल में रही लेकिन पति की शराब की लत और मारपीट से परेशान होकर उसने अपनी समस्या मीना को बताई। इसके बाद उसे वापस बुला लिया गया। आरोप है कि इसके बाद उसकी मर्जी और भविष्य की परवाह किए बिना देवंती, मीना और रमेश ने मिलकर उसकी दूसरी शादी राजस्थान के राजेश से करा दी। वह करीब 10 महीने तक दूसरे पति के साथ रही और इस दौरान गर्भवती भी हो गई। इसी बीच पहले विवाह से जुड़े विवाद की जानकारी देकर दूसरे पति को भड़काया गया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और कथित रूप से गर्भपात कराकर उसे घर से निकाल दिया गया। बेसहारा होने पर पीड़िता ने फिर उन्हीं बिचौलियों से मदद मांगी, जिन्होंने उसकी शादियां कराई थी, लेकिन वहां उसे कोई सहायता नहीं मिली। उल्टा आरोप है कि उसकी स्थिति का फायदा उठाकर उसकी तीसरी शादी की तैयारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह चंगुल से निकलकर वह अपने गांव पहुंची और परिजनों के साथ एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि अभी तक लेन-देन का कोई स्पष्ट तथ्य सामने नहीं आया है। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। पीड़िता की उम्र और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed