{"_id":"6ac417f435b2da42a7037349","slug":"middle-aged-man-killed-after-being-hit-by-a-train-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1057-1474985-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Tue, 06 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
पीपीगंज। नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह में रविवार रात रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय रामशब्द की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महराजगंज के बृजमनगंज निवासी रामशब्द अपनी ससुराल में रहकर ठेला चलाते थे। रविवार रात करीब 10 बजे वह ठेला लेकर ससुराल जा रहे थे। पीपीगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पार करते समय फरेंदा की ओर से गोरखपुर जा रही पनवेल-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन