{"_id":"6ab19c24b6d520227308ec2f","slug":"middle-aged-man-hangs-himself-following-family-dispute-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1458436-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पारिवारिक कलह में अधेड़ ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पारिवारिक कलह में अधेड़ ने फंदा लगाकर दे दी जान
Tue, 22 Sep 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
सरहरी। गुलरिहा थाना क्षेत्र की सरहरी चौकी अंतर्गत ठाकुरपुर नंबर एक के सेवईं टोला निवासी रविंद्र निषाद (55) ने सोमवार को कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविंद्र दो भाइयों में छोटे थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।
सभी की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, रविंद्र शराब पीने के आदी थे। इसे लेकर पत्नी सुनीता से अक्सर विवाद होता था। रविवार को पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मायके चली गई थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे छोटा बेटा धर्मेंद्र अपने मामा के घर से खाना लेकर आया और पिता को खिलाने के बाद चला गया। रविंद्र सीमेंट शेड के कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक आहट नहीं मिलने पर आसपास के लोगों ने दरवाजे की दरार से देखा तो वह फंदे से लटके मिले। सूचना पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई की।