{"_id":"5f665fcf8ebc3e9d9a7216b3","slug":"medicine-testing-in-laboratory-gorakhpur-city-news-gkp366212883","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय खाद्य प्रयोगशाला में अब दवाओं की भी होगी जांच, सीएम योगी ने दिया ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय खाद्य प्रयोगशाला में अब दवाओं की भी होगी जांच, सीएम योगी ने दिया ये निर्देश
Sun, 20 Sep 2020 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले की क्षेत्रीय खाद्य प्रयोगशाला में अब खाद्य पदार्थों के साथ-साथ दवाओं की भी जांच होगी। औषधि नियंत्रण प्रणाली के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की है। इसी तरह वाराणसी, आगरा और मेरठ की प्रयोगशालाओं में भी अब दवाओं की जांच होगी। अभी तक इन प्रयोगशालाओं में केवल खाद्य पदार्थों की जांच की जाती थी।
जानकारी के मुताबिक, जिले में स्थापित क्षेत्रीय खाद्य प्रयोगशाला में अलग-अलग जिलों के खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए आते हैं। इसी क्षेत्रीय खाद्य प्रयोगशाला को मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अपग्रेड करने काम शुरू किया गया है। दवाओं की जांच के लिए मशीनें लगाई जा रहीं हैं।
बताया जा रहा है कि इसी माह के अंत तक प्रयोगशाला को पूरी तरह से अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसके बाद खाद्य पदार्थों के साथ दवाओं के नमूनों की भी जांच शुरू हो जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्रवण कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद काम शुरू किया गया। अगले महीने से दवाओं की जांच शुरू हो जाएगी।