{"_id":"6939c46081d2e3096d054467","slug":"meat-and-fish-shops-will-remain-closed-in-the-city-on-14th-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1161127-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर में 14 को बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर में 14 को बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जैन श्वेतांबर समाज के आराध्य भगवान पार्श्वनाथ का जन्मोत्सव पौष बदी दशमी 14 दिसंबर (रविवार) को मनाया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम ने शहरभर में मांस, मछली और मुर्गा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। सभी पशु वधशालाएं पूरे दिन बंद रहेंगी। मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर जारी इस आदेश में कहा गया है कि रेस्टोरेंट और होटलों में भी रविवार को किसी भी प्रकार का मांसाहारी भोजन परोसा नहीं जाएगा। जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश कुमार के अनुसार, भगवान पार्श्वनाथ ने समता और अहिंसा के सिद्धांतों का संदेश दिया था। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि यदि किसी दुकान या होटल-रेस्टोरेंट में मांसाहार मिलता पाया गया तो कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।