{"_id":"61e188b4ec6ee55ed1751b5b","slug":"maternity-missing-leaving-child-in-sncu-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी मां: बच्चे को एसएनसीयू में छोड़ गायब हुई प्रसूता, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी मां: बच्चे को एसएनसीयू में छोड़ गायब हुई प्रसूता, तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 14 Jan 2022 07:59 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Jan 2022 07:59 PM IST
सार
मंगलवार की शाम में बच्चे के पैदा होने के बाद आई थी महिला, गायब प्रसूता के दिए गए नंबर पर नहीं मिल रहा कॉल।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिला महिला अस्पताल में एक प्रसूता अपने दुधमुंही बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती कराने के बाद गायब हो गई है। चिकित्सालय प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। बच्ची एसएनसीयू में सुरक्षित है।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर एक महिला अस्पताल पहुंची। उसे बच्चा हो चुका था। ऐसे में अस्पताल कर्मियों ने उसे तत्काल भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया और बच्ची को एसएनसीयू में दाखिल करा दिया। प्रसूता ने अपना पता गौर लिखवाया, जबकि खुद की ससुराल कप्तानगंज बताई। उसने मोबाइल के पांच नंबर दिए, जिसे अस्पताल के अभिलेखों में दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
दो दिन रहने के बाद 13 जनवरी को महिला ने करीब दो बजे अपनी बच्ची को एसएनसीयू में जाकर फीडिंग कराई। इसके बाद वह नीचे आई, मगर अपने बेड पर जाने के बजाय वह गायब हो गई। शाम को जब दोबारा नर्स उसे बुलाने आई तो आसपास की महिलाओं ने बताया कि वह दोपहर से आई ही नहीं। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हो गई, मगर वह मिली नहीं।
विज्ञापन
इसकी सूचना महिला अस्पताल की सीएमएस सुषमा सिन्हा ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस अभिलेखों में दिए गए फोन नंबरों पर मिलाना शुरू किया तो नंबर ही नहीं लगा। हालांकि प्रसूता की ओर से मुंबई में काम करने वाले पति के दोस्त के दिए गए नंबर पर घंटी तो जा रही है, मगर उसे रिसीव नहीं किया जा रहा है।
सीएमएस डॉ. सिन्हा ने कहा कि जिस दिन महिला आई थी उसी समय कर्मियों ने बताया कि 15-16 वर्ष का किशोर उसे बाइक से लेकर आया था, मगर उसे बच्चा हो चुका था। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई थी। जब महिला गायब हुई तो तत्काल इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई और तब से लेकर अब तक पुलिस उसके ठिकाने व उससे संबंधित लोगों को तलाश रही है, मगर अब तक उसे खोजा नहीं जा सका है।
बताया कि महिला ने खुद की ससुराल कप्तानगंज लिखवाया है, जबकि पति को मुंबई में रहने की बात भी दर्ज कराई है। उसने पति के साथ रहने वाले उसके एक दोस्त नंबर भी दिया है, लेकिन उस पर घंटी जा रही है कोई फोन रिसीव नहीं कर रहा है। फिलहाल पुलिस महिला को तलाश रही है। बच्चा पूरी तरह स्वास्थ्य है।