{"_id":"64b23af356435dccd70c1838","slug":"married-woman-electrocuted-for-dowry-in-gorakhpur-2023-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur crime: दहेज के लिए विवाहिता को लगाया करंट, शिकायत पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur crime: दहेज के लिए विवाहिता को लगाया करंट, शिकायत पर केस दर्ज
Sat, 15 Jul 2023 11:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:51 AM IST
सार
पीड़ित के मुताबिक, शादी में चार लाख नकद रूपये नकद, दो सोने की चेन तथा चार सोने की अंगूठी व अन्य सामान दिया गया था। उनकी बेटी विदा होकर जब ससुराल गई तो दूसरे दिन से ही दामाद सूरज गुप्ता , उनकी मां कुसुमावती और उनका भाई शिवम गुप्ता दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द निवासी हरिश्चन्द्र गुप्ता की बेटी आकांक्षा गुप्ता को दहेज लोभियों ने करंट लगाकर मारने की कोशिश की। पुलिस तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा गुप्ता की शादी 22 मई 2023 को सिकरीगंज थाना के विशम्भरा निवासी सूरज गुप्ता पुत्र केशलाल गुप्ता से हुई थी। पीड़ित हरिश्चंद्र गुप्ता का आरोप है कि ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करने के साथ ही करंट के झटके दिए गए थे ।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, शादी में चार लाख नकद रूपये नकद, दो सोने की चेन तथा चार सोने की अंगूठी व अन्य सामान दिया गया था। उनकी बेटी विदा होकर जब ससुराल गई तो दूसरे दिन से ही दामाद सूरज गुप्ता , उनकी मां कुसुमावती और उनका भाई शिवम गुप्ता दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करने लगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरक्षवासियों के बीच आज तीन दिन तक रहेंगे सीएम योगी, जानिए इनका पूरा शेड्यूल
Trending Videos
बेटी ने फोन पर ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग की बात बताई तो वे और दहेज देने में अपनी असमर्थता बता दिए । बेटी ने ससुराल वालों से कहा कि मेरे पिता शादी में कर्जदार हो गये हैं , अब और दहेज नहीं दे सकते हैं। इसके बाद ससुराल वाले मार पीट करने के साथ ही प्रताड़ित करने लगे ।
इसे भी पढ़ें: कलयुग का आशिक: मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बोला- मर जाऊंगा, मिट जाऊंगा गोरखपुर वालों; शादी उससे ही करुंगा
ससुराल वाले उनकी बेटी को लेकर भोपाल चले गए। वहां उनकी बेटी को मारने की नियति से 28 जून 2023 को दोपहर लगभग एक बजे मारेपीटे और बिजली का करंट लगा दिए । उनकी बेटी करंट का झटका खाकर कुछ दूर गिरी और जान बचाने के लिए शोर मचाया ।
घर के सामने रोड पर जाकर बैठ गई। उनकी बेटी का का जेवर लेकर घर से निकाल दिए। किसी प्रकार उनकी बेटी भोपाल से अपने मायके आई और सारी आप बीती बताई । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है । मामले की जांच की जा रही है ।